नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के एक ट्वीट ने लोगों को चौंका दिया है। अजय देवन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, काजोल देश में नहीं हैं, आप उनसे इस मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क कर सकते हैं। ऐसा लग रहा है कि अजय देवगन का अकाउंट हैक हो गया है, यो फिर उन्होंने ये पोस्ट गलती से कर दी है। आप भी देखिए अजय देवगन ने क्या पोस्ट किया है।
Image Source : twitterAjay-Kajol
जब हमने इस नंबर की पड़ताल की तो ये नंबर काजोल का ही निकला। नंबर में काजोल देवगन लिखा हुआ है और ये नंबर वैरिफाइड भी है।
फैंस आशंका जता रहे हैं कि अजय देवगन का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ है। या फिर उन्होंने गलती से ये पोस्ट कर दिया है।