1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Thugs of Hindostan: अमिताभ बच्‍चन के बाद दूसरे पोस्टर में नजर आईं फातिमा, योद्धा के रुप में दिखा लुक

Thugs of Hindostan: अमिताभ बच्‍चन के बाद दूसरे पोस्टर में नजर आईं फातिमा, योद्धा के रुप में दिखा लुक

 Published : Sep 19, 2018 02:20 pm IST,  Updated : Sep 19, 2018 02:20 pm IST

अभिनताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' का दूसरा मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें फालिमा सना शेख आग लगा रही है।  यशराज बैनर की इस फिल्म में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ज़फिरा (Zafira) का किरदार निभाएंगी।

Thugs of Hindostan- India TV Hindi
Thugs of Hindostan Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: अभिनताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' का दूसरा मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें फालिमा सना शेख आग लगा रही है। हाथों में धनुष और तीर लिए हुए एक योद्धा की तरह नजर आ रही हैं। यशराज बैनर की इस फिल्म में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ज़फिरा (Zafira) का किरदार निभाएंगी।

आपको बता दें कि ज़फिरा एक उर्दू शब्द है, जिसका अर्थ विजयी होता है। मेकर्स ने फिल्म में फातिमा सना शेख के लुक को जारी किया है। एक योद्धा के किरदार में नजर आ रहीं फातिमा वीडियो में तीरंदाजी करती दिख रही हैं. आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर फातिमा का लुक रिलीज करते हुए लिखा कि इनके निशाने से बच कर रहो.....

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही अमितातभ बच्चन का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था। जिसमें वह तलवार और चील के साथ नजर आ रहे थें। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन खुदाबख्स है। जो कि ठगों का सरदार है। बढ़ी हुई दाढ़ी और मूछों वाला यह लुक उनपर खूब जच रहा है।

आपको बता दें कि पहली बार अमिताभ बच्चन और आमिर खान एक साथ पर्दे में नजर आएंगे। इस पिल्म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना मुख्य किरदार में है।

200 करोड़ है बजट: शूटिंग में तकरीबन 200 करोड़ खर्च हुए हैं। सूत्रों की माने तो फिल्म के लिए 18 वीं सदी के भारत का भी सेट बनाया गया था। फिल्म से जुड़ी अलग-अलग टीम के लोगों ने इसकी पुष्टि की है। सबसे ज्यादा खर्च एक्शन पर किया गया है। इटली के माल्‍टा, थाईलैंड के बैंकॉक, भारत के जोधपुर और गोवा के मल्‍टीपल लोकेशनों पर शूटिंग के चलते खर्च में खासा इजाफा हुआ।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन