1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी न्यासा संग रेड कार्मेट पर नजर आए अजय देवगन

बेटी न्यासा संग रेड कार्मेट पर नजर आए अजय देवगन

हाल ही में अजय देवगन को लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एलआईएफएफ) के रेड कारपेट पर देखा गया। यहां वह और उनकी बेटी न्यासा एक दूसरे का हाथ पकड़ कर उतरे।

ajay- India TV Hindi
ajay

लंदन: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘शिवाय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एलआईएफएफ) के रेड कारपेट पर देखा गया। यहां वह और उनकी बेटी न्यासा एक दूसरे का हाथ पकड़ कर उतरे। 13 वर्षीय नायसा अजय और उनकी अभिनेत्री पत्नी काजोल की बेटी हैं। इस दंपति का एक बेटा युग भी है। पिता-पुत्री दोनों ने यहां सिनेवल्र्ड सिनेमाज में एलआईएफएफ के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़े:-

‘दृश्यम’ के अभिनेता अजय काले रंग के परिधान में थे जबकि रेड कारपेट पर पहली बार उतरी उनकी बेटी नेवी ब्ल्यू रंग की ड्रेस में आकर्षक लग रही थीं। रेड कारपेट से अपनी बेटी के साथ चलने वाली अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए देवगन ने लिखा है, “लड़कियों का सशक्तीकरण। रेड कारपेट पर अपने साथ अपनी शक्ति को लेकर चला। वह मेरी सच्ची ताकत है। मेरी बेटी मेरी शक्ति।"

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टीवल का यह सातवां संस्करण है जिसे दक्षिण एशियाई फिल्मों के सबसे बड़े समारोह के रूप में जाना जाता है। इसके तहत पूरे लंदन और बर्मिंघम में फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है। यह समारोह 24 जुलाई तक चलेगा।

फिल्म ‘शिवाय’ के अलावा अजय देवगन निर्देशक मिलन लूथरिया की ऐतिहासिक फिल्म 'बादशाहो' में भी नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म की कहानी आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Latest Bollywood News