1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्रेन की चपेट में आने से हुई अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से हुई अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड की मौत

अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड के बारे में एक बेहद दुखद खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा के जंक्शन प्लैटफॉर्म नंबर 2 पर ट्रेन की चपेट में आ जाने से अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड की मौत हो गई है।

akshay- India TV Hindi
akshay

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड के बारे में एक बेहद दुखद खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा के जंक्शन प्लैटफॉर्म नंबर 2 पर ट्रेन की चपेट में आ जाने से अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मनोज शर्मा के रुप में हुई है। वह आगरा के रहने वाले थे। वह मथुरा में चल रही अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की शूटिंग के लिए जा रहे थे।

इसे भी पढ़े:- पर्दे पर दारा सिंह का किरदार निभाना चाहता हूं: अक्षय कुमार

खबरों के अनुसार उन्होंने पिछले दिनों अपने घर आगरा जाने के लिए  कुछ दिनों की छुट्टी ली थी। उन्हें बुधवार को वापस अपनी ड्यूटी पर आना था। इसलिए वह आगर से ट्रेन में चढ़े थे। लेकिन मथुरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरते हुए उनके साथ यह हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि कर्नाटक एक्सप्रेस से गिरने के कारण ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। काफी देर तक मनोज का शव प्लेटफॉर्म पर ही पड़ा रहा।

इसके बाद पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उनके मोबाइल से परिवार के सदस्यों के नंबर निकालकर उन्हें इस हादसे की जानकारी दी। खबरों के अनुसार मनोज 6 नवंबर से अक्षय के साथ हैं और फिल्म की शूटिंग के दौरान वह उन्हीं के साथ रहते थे।

Latest Bollywood News