1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पर्दे पर दारा सिंह का किरदार निभाना चाहता हूं: अक्षय कुमार

पर्दे पर दारा सिंह का किरदार निभाना चाहता हूं: अक्षय कुमार

 Written By: IANS
 Published : Dec 11, 2016 12:46 pm IST,  Updated : Dec 11, 2016 12:46 pm IST

बॉलीवुड ऐक्टर अक्षय कुमार ने दिग्गज पहलवान और ऐक्टर दारा सिंह का किरदार निभाने की इच्छा जाहिर की है।

Akshay Kumar | PTI File Photo- India TV Hindi
Akshay Kumar | PTI File Photo

मुंबई: बॉलीवुड ऐक्टर अक्षय कुमार ने दिग्गज पहलवान और ऐक्टर दारा सिंह का किरदार निभाने की इच्छा जाहिर की है। दिवंगत अभिनेता दारा सिंह के जीवन पर आधारित किताब 'दीदारा अक्का दारा सिंह' के विमोचन के अवसर पर मौजूद अक्षय ने यह इच्छा जाहिर की।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अक्षय ने शनिवार को हुए एक समारोह में कहा कि अगर कभी दारा सिंह के जीवन पर फिल्म बनती है, तो वह इसमें उनका किरदार निभाना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘अगर बिंदू (दारा सिंह के बेटे) मुझसे कहते हैं, तो मैं दारा सिंह का किरदार निभाना चाहूंगा।’ अभिनेता ने कहा, ‘वह (दारा सिंह) लंबी-चौड़ी कद काठी के इंसान थे और उनकी इस छवि को पाने के लिए मुझे दो साल तक अभ्यास की जरूरत है।’

इन्हें भी पढ़ें:

दारा सिंह का 2012 में निधन हो गया था। अक्षय ने कहा कि एक उद्घाटन समारोह में दारा सिंह को आना था और उस समारोह के लिए उन्होंने किसी तरह से 3 टिकट लिए। उन्होंने कहा कि वह दारा सिंह से मिलने के लिए उस समारोह में अपनी बहन और पिता के साथ पहुंचे थे। उनके पिता भी एक पहलवान थे। अक्षय को अब शंकर निर्देशित फिल्म '2.0' में देखा जाएगा। इस फिल्म में मेगास्टार रजनीकांत और ऐक्ट्रेस एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन