1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डिनर करने पहुंचे अक्षय कुमार ने बांटे हजारों नए नोट

डिनर करने पहुंचे अक्षय कुमार ने बांटे हजारों नए नोट

 Published : Nov 24, 2016 01:09 pm IST,  Updated : Nov 24, 2016 01:13 pm IST

नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने के बाद पूरा ही देश पैसों की वजह से होने वाली मुश्किलों का सामना कर रहा है। वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हाल ही में नए नोट बांटते हुए नजर आए।

akshay- India TV Hindi
akshay

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने के बाद पूरा ही देश पैसों की वजह से होने वाली मुश्किलों का सामना कर रहा है। इस भारी किल्लत के कारण बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। लेकिन जहां एक तरफ पूरा देश इस नोटों की परेशानी से जूझ रहा है वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हाल ही में नए नोट बांटते हुए नजर आए। अक्षय की वजह से मुंबई के एक रेस्टोरेंट के स्टाफ की तो चांदी हो गई है।

इसे भी पढ़े:-

दरअसल खबरों के अनुसार रविवार को अक्षय मुंबई के एक पॉश रेस्टोरेंट में अपने परिवार के साथ डिनर करने के लिए पहुंचे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस दौरान उनके पास काफी सारे नए नोट थे। पैसों की ऐसी परेशानी में अक्षय के पास इतने नए नोटों की गड्डी का होना लोगों को काफी हैरान करने वाला था। डिनर के बाद अक्षय ने पूरा बिल कैश में ही दिया, साथ ही उन्होंने रेस्टोरेंट के स्टाफ को भी भारी टिप दी। बता दें अक्षय बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं जो सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं।

नोटबंदी को लेकर एक जहां एक तरफ लोगों को काफी परेशानी हो रही है वहीं सभी मोदी के इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी मोदी के फैसले से काफी खुश हैं। इसे ब्लैक मनी के खिलाफ एक अहम कदम माना जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन