1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 3 शूटर्स को पकड़ा

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 3 शूटर्स को पकड़ा

 Reported By: Kumar Sonu Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 12, 2026 08:45 am IST,  Updated : Jul 12, 2026 09:48 am IST

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 3 शूटर्स पकड़े गए हैं। ये शूटर्स किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

Lawrence Bishnoi gang- India TV Hindi
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 3 शूटर्स पकड़े गए Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ को बड़ी सफलता मिली है। स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 3 शूटर्स को पकड़ा है। ये शूटर्स बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। ये शूटर्स टारगेट किलिंग की प्लानिंग कर रहे थे। रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ को इसकी जानकारी मिली थी जिसके बाद इन्हें ट्रैक किया जा रहा था। 

बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे शूटर्स

इन शूटर्स को विदेश में बैठे नेटवर्क के जरिए जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद इन्हें वारदात को अंजाम देना था। ये शूटर्स दिल्ली में कई वारदातों में वांटेड थे। इससे पहले भी टारगेट करके फायरिंग की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

अमेरिका में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ चला ऑपरेशन

हाल ही में खबर सामने आई थी कि अमेरिका में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया है। अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ FBI ने 7 जुलाई से 'Operation Hard Ball' चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक्शन को  'Operation Hard ball' नाम दिया गया है।

ऑपरेशन के तहत लॉरेंस बिश्नोई गैंग, उसके सहयोगियों गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

गोल्डी बराड़ पर भी शिकंजा कसने की तैयारी

FBI ने गोल्डी बराड़ पर भी बड़ा एक्शन लिया है। एफबीआई ने उस पर 50 हजार डॉलर का इनाम घोषित किया है। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 50,000 डॉलर (करीब 43 लाख रुपये) तक के इनाम की घोषणा की है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम अपराध की दुनिया में दूर तक सुनाई देता है। ऐसे में इन लोगों के गैंग के मेंबर्स को पकड़कर ये साफ मैसेज दिया गया है कि अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।

कौन है लॉरेंस?

लॉरेंस बिश्नोई पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत तमाम मामले दर्ज हैं। लॉरेंस इस समय जेल में ही बंद है और जानकार बताते हैं कि वह जेल से ही जुर्म का साम्राज्य चला रहा है। उसके गैंग में तमाम शूटर्स हैं। फिलहाल पुलिस अपने काम में लगी हुई है। 

ये भी पढ़ें- 

'लॉरेंस बिश्नोई गैंग के भीतर कोई मतभेद नहीं', बदमाश ने अफवाह को बताया गलत; कनाडा में फायरिंग की जिम्मेदारी ली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।