1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन, हत्या, रंगदारी और ड्रग्स तस्करी के गंभीर आरोप में चार्जशीट दाखिल

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन, हत्या, रंगदारी और ड्रग्स तस्करी के गंभीर आरोप में चार्जशीट दाखिल

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 09, 2026 12:32 pm IST,  Updated : Jul 09, 2026 12:47 pm IST

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन लिया गया है। इसके ऊपर हत्या, रंगदारी और ड्रग्स तस्करी के गंभीर आरोप में चार्जशीट दाखिल की गई है। आइए जानते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर क्या आरोप हैं।

Lawrence Bishnoi gang in USA- India TV Hindi
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अमेरिका में एक्शन। Image Source : ANI

अमेरिका की ग्रैंड ज्यूरी ने लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। चार्जशीट में दावा किया गया है कि जेल में रहने के बावजूद लॉरेंस बिश्नोई अपना गैंग चलाता रहा और उसका नेटवर्क कई देशों तक फैल गया। अमेरिका का दावा है कि लॉरेंस बिश्नोई का गैंग भारत, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया तक फैला हुआ था। आरोप है कि गैंग हत्या, गोलीबारी, रंगदारी, ड्रग्स तस्करी, अपहरण और मानव तस्करी जैसे अपराधों में शामिल था।

कैसे गैंग चलाता है लॉरेंस बिश्नोई?

जांच एजेंसियों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई जेल से मोबाइल और इंटरनेट कॉलिंग के जरिए गैंग चलाता था। आरोप है कि गैंग सोशल मीडिया पर हिंसक घटनाओं की जिम्मेदारी लेकर लोगों में डर फैलाता था। अमेरिका का दावा है कि गैंग अमीर कारोबारियों और चर्चित लोगों को धमकाकर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगता था। व्हाट्सऐप और वॉयस मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकियां दी जाती थी।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर क्या आरोप लगे?

आरोप है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग अमेरिका और कनाडा तक कोकीन, हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करता था। जांच में यह भी दावा किया गया है कि गैंग दूसरे ड्रग्स गिरोहों से भी मादक पदार्थ लूटकर बेचता था। आरोप है कि पंजाब के गरीब और नाबालिग युवाओं को पैसे और शोहरत का लालच देकर गैंग में शामिल किया जाता था। गैंग के वफादार सदस्यों को कथित तौर पर अमेरिका और कनाडा भेजा जाता था।

गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा का नाम भी आया

अमेरिका का दावा है कि गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और अन्य आरोपी विदेशों में गैंग की गतिविधियां संभालते थे। अमेरिकी एजेंसियों ने गुप्त मुखबिर और अंडरकवर ऑपरेशन के जरिए कथित रंगदारी और ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा किया। चार्जशीट में अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में कई कारोबारियों से लाखों डॉलर की रंगदारी मांगने का भी जिक्र है। अमेरिकी सरकार ने अदालत से आरोपियों की अपराध से जुड़ी संपत्ति, पैसा, हथियार और अन्य सामान जब्त करने की मांग की है।

FBI ने चलाया था ऑपरेशन

बता दें कि इससे पहले अमेरिकी एजेंसी FBI ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ 'Operation Hard Ball' था। FBI और उसके सहयोगियों ने 7 जुलाई को कैलिफोर्निया समेत कई अन्य जगहों पर ऑपरेशन चलाकर 20 लोगों को हिरासत में लिया है। इनके पास से प्रतिबंधित समान और हथियार और ड्रग्स भी मिले हैं। इसके अलावा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ भी एक्शन लिया है और उसके ऊपर 50,000 डॉलर (करीब 43 लाख रुपये) तक के इनाम का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ FBI ने चलाया 'Operation Hard Ball', गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर का इनाम घोषित

'लॉरेंस बिश्नोई गैंग के भीतर कोई मतभेद नहीं', बदमाश ने अफवाह को बताया गलत; कनाडा में फायरिंग की जिम्मेदारी ली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश