1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की हुई दुर्दशा, चार साल बाद टी20 में गंवाई नंबर-1 की बादशाहत

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की हुई दुर्दशा, चार साल बाद टी20 में गंवाई नंबर-1 की बादशाहत

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 12, 2026 06:36 am IST,  Updated : Jul 12, 2026 06:38 am IST

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम के प्रदर्शन का ग्राफ काफी तेजी से टी20 इंटरनेशनल में गिरते हुए देखने को मिला है। 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-0 से गंवाने की वजह से टीम इंडिया ने आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन को भी गंवा दिया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

Highlights

  • भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में करना पड़ा 4-0 से हार का सामना।
  • आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में टीम इंडिया ने लगातार 6 मैच गंवाने के बाद गंवाई नंबर-1 की बादशाहत।
  • इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर किया कब्जा।

श्रेयस अय्यर को जब भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी तो उसके बाद सभी को उम्मीद थी कि टीम इंडिया अपने दबदबे को इस फॉर्मेट में बरकरार रखने में कामयाब रहेगी। इसके पूरी तरह से उलट ही मैदान पर देखने को मिला जिसमें टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ जहां 2-0 से सीरीज गंवानी पड़ी तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम की इस दुर्दशा की उम्मीद फैंस ने नहीं की थी। टीम इंडिया को इस हार के चलते एक बड़ा झटका आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में भी लगा है जहां चार साल के बाद उन्हें अपनी बादशाहत को गंवाना पड़ा जिसमें अब इंग्लैंड ने रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा कर लिया है।

इंग्लैंड बनी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1

भारतीय टीम को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जब आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी तो उस समय उनके आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में कुल 275 रेटिंग प्वाइंट्स थे। इसके बाद 2-0 से सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया नंबर-1 की पोजीशन पर खुद को बरकरार तो रख सकी लेकिन उनके रेटिंग प्वाइंट्स कम होकर 272 हो गए। अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला तो बारिश के चलते धुल गया लेकिन इसके बाद उन्हें अगले चारों मैचों में हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते रेटिंग प्वाइंट्स में भी काफी तेजी से गिरावट देखने को मिली। टीम इंडिया अब आईसीसी की तरफ से जारी ताजा अपडेट में नंबर-2 की पोजीशन पर आ गई है जिसमें उनके रेटिंग प्वाइंट्स 268 हैं। वहीं नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा करने वाली इंग्लैंड की टीम के भी रेटिंग प्वाइंट्स 268 हैं लेकिन दशमलव की गणना में वह थोड़ा आगे है।

ICC T20I Team Rankings
Image Source : SCREENGRABआईसीसी टी20 टीम रैंकिंग

टीम इंडिया ने साल 2022 में किया था नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा

आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में भारतीय टीम ने साल 2022 फरवरी महीने में नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा किया था, जिसके बाद से उनको कोई भी दूसरी टीम नीचे नहीं ला पाई थी। टीम इंडिया ने इस दौरान साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जबकि साल 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम भी किया। लेकिन अब चार साल बाद उन्हें नंबर-1 की पोजीशन को गंवाना पड़ा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है, जिसमें उन्होंने 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक रद्द रहा है जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें

टॉस से पहले ही ट्रैफिक जाम में फंसी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी T20 मुकाबले में देरी

जोस बटलर की आंधी में उड़े टीम इंडिया के गेंदबाज, पांचवें टी20 में जड़ा धमाकेदार शतक, तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल