भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के टॉस में थोड़ी देरी हो गई है। पहले टॉस भारतीय समय के अनुसार शाम 6:30 बजे होना था, लेकिन अब यह 45 मिनट की देरी से यानी शाम 7:15 बजे होगा। दरअसल, मैच से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के ट्रैफिक जाम में फंस गई थी, जिसकी वजह से खिलाड़ी स्टेडियम देरी से पहुंचे। टॉस में देरी होने के कारण अब यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
इंग्लैंड पहले ही जीत चुका है ये टी20 सीरीज
इस सीरीज में अब तक टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से पीछे चल रही है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसके बाद के तीन मैच में अब तक इंग्लैंड ने एकतरफा अंदाज में टीम इंडिया को मात दी है। इस मैच में भारत हर हाल में जीत दर्ज कर सीरीज का अंत सम्मानजनक तरीके से करना चाहेगा। अगर भारत आखिरी मैच भी हार जाता है, तो वह लगातार दूसरी बार व्हाइटवॉश का शिकार हो जाएगा। इसके साथ ही ICC T20I रैंकिंग में टीम इंडिया से नंबर 1 का ताज छीन जाएगा।
आयरलैंड से भी टीम इंडिया को मिली थी हार
इंग्लैंड से पहले भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेले थे। उन दोनों मैचों में आयरलैंड ने भारत को हराकर सीरीज अपने नाम की थी। यह पहली बार था जब आयरलैंड ने भारत को किसी इंटरनेशनल मैच में हराया था। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच जीतकर लगातार दूसरी बार सीरीज में क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी।
अय्यर की कप्तानी में लगातार पांच मैच हार चुकी है टीम इंडिया
दरअसल, श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को अब तक एक भी मुकाबले में जीत नसीब नहीं हुई है। भारतीय टीम को उनकी लीडरशिप में लगातार 5 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। लगातार मिल रही इस हार की वजह से अय्यर की कप्तानी की रणनीतियों पर भी सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में बतौर भारतीय कप्तान मैदान पर अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए अय्यर पर भारी दबाव होगा। सीरीज के इस आखिरी मैच में वे हर हाल में जीत का खाता खोलना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें
जोस बटलर के पास धोनी से आगे निकलने का मौका, रोहित शर्मा को भी इस मामले में छोड़ेंगे पीछे
लॉर्ड्स में हरमनप्रीत कौर का जलवा, तीनों फॉर्मेट में फिफ्टी जड़कर किया बड़ा कारनामा