1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा बने कप्तान श्रेयस अय्यर, पहली बार टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में गंवाए चार मुकाबले

शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा बने कप्तान श्रेयस अय्यर, पहली बार टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में गंवाए चार मुकाबले

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 12, 2026 07:52 am IST,  Updated : Jul 12, 2026 07:52 am IST

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी टीम इंडिया को 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर एक शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा बन गए तो वहीं टीम इंडिया ने पहली बार किसी सीरीज या टूर्नामेंट में चार मुकाबलों में हार का सामना किया है।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : AFP

भारतीय टीम जो मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप विजेता भी है उसका हालिया प्रदर्शन आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जिस तरह का देखने को मिला है उसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी। सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का इस फॉर्मेट में नया कप्तान बनाया गया था, जिसके बाद उम्मीद थी कि टीम इंडिया अपने दबदबे को आगे भी जारी रखने में कामयाब होगी। हालांकि इसके बिल्कुल ही उलट देखने को मिला जहां टीम इंडिया पिछले 7 मुकाबलों में एक में भी जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को मिली 56 रनों की हार के साथ उन्होंने आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन को भी गंवा दिया। वहीं इस हार के साथ श्रेयस अय्यर का नाम ऐसी शर्मनाक लिस्ट में शामिल हो गया जिसमें पहले कोई भी भारतीय कप्तान हिस्सा नहीं था। वहीं टीम इंडिया ने पहली बार किसी टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में चार मुकाबलों में हार का सामना किया है।

श्रेयस अय्यर 7 मैचों में एक भी मुकाबला नहीं जीतने वाले बने चौथे कप्तान

टी20 इंटरनेशनल में श्रेयस अय्यर फुल मेंबर्स टीमों में चौथे ऐसे कप्तान हैं जिनके नेतृत्व में पहले 7 टी20 मैचों में उनकी टीम को एक भी मुकाबले में जीत हासिल नहीं हुई है। अय्यर ने इस फॉर्मेट में अपनी कप्तानी का आगाज इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज के साथ किया था, जिसके दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच के बारिश में धुलने के बाद अगले चारों मैच में टीम इंडिया ने हार का सामना किया।

T20I में पहले 7 मैचों में कप्तानी करते हुए एक भी मुकाबला नहीं जीतने वाले कप्तान (फुल मेंबर्स)

  • ब्रैंडन टेलर (जिम्बाब्वे)
  • एल्टन चिगुम्बुरा (जिम्बाब्वे)
  • थिसारा परेरा (श्रीलंका)
  • श्रेयस अय्यर (भारत)

टीम इंडिया ने पहली बार गंवाए टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में चार मुकाबले

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में मिली हार के साथ ही भारतीय टीम ने किसी एक टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में पहली बार चार मुकाबलों में हार का सामना किया है। इससे पहले साल 2009 में इंग्लैंड में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं साल 2010 में वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने तीन मुकाबलों को गंवाया था जबकि साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में टीम इंडिया को तीन मैचों में हार मिली थी।

ये भी पढ़ें

इंग्लैंड के हाथों मिली करारी हार से तिलमिलाए श्रेयस अय्यर, टीम की इस बड़ी कमजोरी पर निकाला गुस्सा

जोस बटलर की आंधी में उड़े टीम इंडिया के गेंदबाज, पांचवें टी20 में जड़ा धमाकेदार शतक, तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल