1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, UP-बिहार में तूफानी बारिश! जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, UP-बिहार में तूफानी बारिश! जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 12, 2026 08:33 am IST,  Updated : Jul 12, 2026 08:36 am IST

मौसम विभाग ने 12 जुलाई को उत्तर भारत समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, बिजली कड़कने और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

देशभर के कई राज्यों में मॉनसून एक्टिव है। लगातार हो रही बारिश ने जहां मुंबई समेत कई इलाकों में रफ्तार रोक दी है, वहीं मौसम विभाग ने आज यानी 12 जुलाई को उत्तर भारत समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, बिजली कड़कने और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। जिन 15 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और त्रिपुरा शामिल हैं।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR के लोगों को आने वाले दिनों में मौसम के दोहरे मिजाज का सामना करना पड़ेगा। 12 से 14 जुलाई के बीच राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि, भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

यूपी और बिहार तेज बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, गोरखपुर और मिर्जापुर में आज तेज बारिश और 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट है।

वहीं, बिहार की बात करें तो पटना समेत खगड़िया, किशनगंज, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल के लिए अलर्ट

उत्तराखंड में 12 से 14 जुलाई के बीच देहरादून, नैनीताल और चमोली समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका जताई है। 

वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला और मनाली जैसे इलाकों में भी भारी बारिश और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा वेदर?

पश्चिम बंगाल के कई जिलों और कोलकाता में अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अनुकूल परिस्थितियों के कारण मॉनसूनी हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है और एक्टिव लो-प्रेशर सिस्टम आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश कराएगा। पूर्व बर्धमान, नदिया, बांकुड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा बीरभूम, हुगली, उत्तर 24 परगना और हावड़ा समेत कई जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें-

फर्जी हलफनामे से पाई थी पुलिस की नौकरी, 27 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सजा; जानें मामला

पहलगाम में बादल फटने से तबाही, होटलों-घरों में घुसा पानी, पर्यटक हुए शिफ्ट; VIDEO में देखें मंजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत