1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, स्विट्जरलैंड को क्वार्टर फाइनल में 3-1 से दी मात

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, स्विट्जरलैंड को क्वार्टर फाइनल में 3-1 से दी मात

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 12, 2026 09:20 am IST,  Updated : Jul 12, 2026 09:52 am IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। अर्जेंटीना ने इस मैच को 3-1 के अंतर से अपने नाम किया।

Argentina vs Switzerland- India TV Hindi
अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड Image Source : AP

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला कैंसस सिटी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड की टीम के बीच में खेला गया। इस मैच में पूरी तरह से अर्जेंटीना का दबदबा देखने को मिला जिसमें उन्होंने 3-1 के अंतर से मुकाबला अपने नाम करने के साथ सेमीफाइनल के लिए जगह पक्की कर ली है। स्विट्जरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले का दोनों हाफ खत्म होने के बाद मैच 1-1 से बराबरी पर था, जिसके बाद अतिरिक्त समय में मुकाबला खेला गया और यहां पर अर्जेंटीना ने 2 गोल करने के साथ मैच में 3-1 का अंतर लाने के साथ अपने सफर को जारी रखा हुआ है। अब सेमीफाइनल में उनका सामना इंग्लैंड की टीम से होगा।

पहले हाफ में अर्जेंटीना 1-0 से थी आगे

अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच में क्वार्टर फाइनल मुकाबले की शुरुआत ही काफी रोमांचक देखने को मिली, जिसमें पहले हाफ के 10वें मिनट में अर्जेंटीना के एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने गोल करने के साथ अपनी टीम को मैच में 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद स्विट्जरलैंड की टीम ने पहले हाफ में वापसी की काफी कोशिश की लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी, जिसमें खेल खत्म होने के बाद स्कोर लाइन 1-0 से अर्जेंटीना की टीम आगे थी।

दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने गोल करते हुए मुकाबला 1-1 से किया बराबर

इस मुकाबले के दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के साथ स्विट्जरलैंड की तरफ से शानदार वापसी देखने को मिली जिसमें खेल के 67वें मिनट में डैन डोये ने फुटबॉल को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाने के साथ मैच 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दूसरे हाफ का खेल खत्म होने के बाद मुकाबला 1-1 से बराबर रहने की वजह से मैच के एक्सट्रा टाइम में खेले जाने का फैसला लिया गया। फीफा विश्व कप इतिहास में यह 13वीं बार है जब अर्जेंटीना का मुकाबला अतिरिक्त समय तक पहुंचा, इसी के साथ विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक्स्ट्रा टाइम खेलने वाली टीम बन गई है।

अल्वारेज ने किया दूसरा गोल तो मार्टिनेज के गोल ने तय की जीत

एक्सट्रा टाइम में खेल की शुरुआत होने के साथ 112वें मिनट में आखिरकार अर्जेंटीना की टीम स्विट्जरलैंड के डिफेंड को तोड़ने में कामयाब रही जिसमें उनकी तरफ से जूलियन अल्वारेज ने 18 गज की दूरी से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाने के साथ अपनी टीम को मुकाबले में 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद खेल के अंतिम पलों में लौतारो मार्टिनेज ने गोल करने के साथ सेमीफाइनल के लिए अर्जेंटीना की टिकट को पक्का कर दिया। अब अर्जेंटीना की टीम सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 16 जुलाई को भिड़ेगी। वहीं पहला सेमीफाइनल मुकाबला फ्रांस और स्पेन की टीम के बीच में 15 जुलाई को खेला जाएगा

ये भी पढ़ें

लिंडा नोस्कोवा ने जीता विंबलडन 2026 महिला सिंगल्स का खिताब, फाइनल में हमवतन मुचोवा को दी मात

वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर ने विंबलडन सेमीफाइनल में जोकोविच को सीधे सेटों में दी मात, फाइनल में ज्वेरेव से होगी अब टक्कर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल