1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा, अक्षय कुमार हैं '2.0' के असली हीरो

सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा, अक्षय कुमार हैं '2.0' के असली हीरो

 Written By: IANS
 Published : Nov 21, 2016 09:10 pm IST,  Updated : Nov 21, 2016 09:10 pm IST

सुपरस्टार रजनीकांत का कहना है कि वह अपनी साइंस फिक्शन तमिल फिल्म '2.0' में बॉलीवुड ऐक्टर अक्षय कुमार द्वारा निभाए गए किरदार को करना चाहते थे।

2.0- India TV Hindi
2.0

मुंबई: सुपरस्टार रजनीकांत का कहना है कि वह अपनी साइंस फिक्शन तमिल फिल्म '2.0' में बॉलीवुड ऐक्टर अक्षय कुमार द्वारा निभाए गए किरदार को करना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के असली हीरो अक्षय ही हैं। रजनीकांत ने कहा, ‘अगर मुझे मौका मिलता, तो मैं अक्षय के किरदार को निभाता। फिल्म के असली हीरो वही हैं।’

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अक्षय कुमार इस फिल्म में प्रमुख विलेन के किरदार में हैं। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म की पहली झलकी के लॉन्च अवसर पर अक्षय ने कहा, ‘निर्देशक शंकर ने मुझसे कहा था कि मेरा किरदार कठिन होगा, लेकिन मुझे यह किरदार निभाने में मजा आया। यह विषय बहुत अलग तरह का है। मैं आश्वस्त हूं कि यह फिल्म हॉलीवुड के मानकों पर उतरेगी।’

पढ़ें: इसलिए रजनीकांत से मिलने बिना बुलाए ही पहुंच गए सलमान

फिल्म में एमी जैक्सन, सुंधाशु पांडे और आदिल हुसैन जैसे कलाकार हैं। 350 करोड़ रुपये के मेगा बजट की इस फिल्म का निर्माण लीसा प्रोडक्शन्स ने किया है। इसका निर्माण 3डी में किया जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन