1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इसलिए रजनीकांत से मिलने बिना बुलाए ही पहुंच गए सलमान

इसलिए रजनीकांत से मिलने बिना बुलाए ही पहुंच गए सलमान

 Written By: IANS
 Published : Nov 21, 2016 08:57 pm IST,  Updated : Nov 21, 2016 08:57 pm IST

बॉलीवुड ऐक्टर सलमान खान, रजनीकांत की आने वाली साइंस फिक्शन पर आधारित तमिल फिल्म '2.0' की पहली झलक के लॉन्च कार्यक्रम में बिना बुलाए ही पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह तमिल सुपरस्टार रजनीकांत से मिलने पहुंचे हैं।

Salman, Akshay and Rajinikanth | PTI Photo- India TV Hindi
Salman, Akshay and Rajinikanth | PTI Photo

मुंबई: बॉलीवुड ऐक्टर सलमान खान, रजनीकांत की आने वाली साइंस फिक्शन पर आधारित तमिल फिल्म '2.0' की पहली झलक के लॉन्च कार्यक्रम में बिना बुलाए ही पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह तमिल सुपरस्टार रजनीकांत से मिलने पहुंचे हैं। 

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सलमान ने इस मौके पर कहा, ‘मैं यहां बगैर इन्वाइट किए ही चला आया, क्योंकि मैं रजनीकांत सर से मिलना चाहता था।’ सलमान ने समारोह में मौजूद तेलगू दर्शकों को संबोधित करते हुए रजनीकांत को 'गारु' (तेलुगू में सर) कहकर बुलाया। उन्होंने बाद में करन जौहर से कहा कि वह एस. शंकर निर्देशित '2.0' की तरह फिल्में क्यों नहीं बनाते? 

पढ़ें: '2.0' निर्माताओं और पूरे भारतीय सिनेमा के लिए गौरवमय फिल्म: रजनीकांत

सलमान को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद देते हुए रजनीकांत ने कहा, ‘यदि सलमान हां कहते हैं तो कल से ही उनके साथ फिल्म में साथ काम करूंगा।’ निर्माताओं ने कहा कि '2.0' साल 2010 की तमिल ब्लॉकबस्टर 'इंथिरन' की अगली कड़ी है। यह अगले साल दिवाली पर दुनिया भर में रिलीज होगी। फिल्म में एमी जैक्शन, सुधांशु पांडेय और अदिल हुसैन भी हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस ने किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन