1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! डिंपल को लगता था 'गे' हैं अक्षय, नहीं चाहती थीं ट्विंकल करें उनसे शादी

OMG! डिंपल को लगता था 'गे' हैं अक्षय, नहीं चाहती थीं ट्विंकल करें उनसे शादी

 Published : Nov 14, 2016 03:58 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 05:02 pm IST

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना हाल ही में करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में मेहमान बनकर पहुंचे। इस मौके पर इन दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए...

Akshay Kumar and Twinkle Khanna- India TV Hindi
Akshay Kumar and Twinkle Khanna

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना हाल ही में करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में मेहमान बनकर पहुंचे। इस मौके पर इन दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। इस दौरान ट्विंकल ने अक्षय को लेकर अपनी मां डिंपल कपाड़िया की एक ऐसी सोच के बारे में खुलासा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया है। वैसे शो में अक्षय काफी शांत बैठे हुए नजर आए, जबकि ट्विंकल खन्ना खूब बातें कर रही थीं। उन्होंने बताया कि उनकी मां डिंपल नहीं चाहती थीं कि वह अक्षय से शादी करें, इसकी वजह थी कि डिंपल को लगता था कि अक्षय गे हैं।

इसे भी पढ़े:- 

ट्विंकल ने बताया कि अक्षय ने जब उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया तो उन्होंने इसके लिए हामी भर दी। इसके बाद अक्षय उनकी मां डिंपल कपाड़िया के पास उनका हाथ मांगने पहुंच गए। लेकिन डिंपल के एक जर्नलिस्ट दोस्त ने एक बार उन्हें बताया था कि अक्षय गे हैं और यही बात डिंपल के दिमाग बैठ गई थी। इसके बाद डिंपल ने ट्विंकल से कहा कि पहले तुम्हें एक साल तक अक्षय के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना होगा उसके बाद ही शादी के बारे में फैसला होगा। एक साल तक साथ रहने के बाद अक्षय और ट्विंकल ने शादी कर ली।

शो के दौरान ट्विंकल ने यह भी बताया कि वह रोज रात में अक्षय के साथ रमी खेलती हैं और इस खेल में वह करीब साढ़े 4 लाख रुपए हार चुकी हैं। लेकिन उन्होंने आज तक यह पैसे अक्षय को नहीं दिए।

ट्विंकल ने यहां इस बात का खुलासा भी कर दिया कि करण जौहर उन्हें क्यों पसंद करते थे। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि, "जब मैं 11 साल की थी तब मेरी छोटी-छोटी मूंछें हुआ करती थीं, इसीलिए करण मुझे पसंद करते थे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन