मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। दरअसल अक्षय की यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय ने ट्वीटर पर इस फिल्म का पहला लुक शेयर करते हुए इसकी रिलीज तारीख की घोषणा की है। अक्षय ने पोस्ट में लिखा, “और ये रहा ‘जॉली एलएलबी 2’ का पहला लुक जैसा कि मैंने वादा किया था। 10 फरवरी 2017 को इस जॉली से मिलने के लिए तैयार हो जाइए।“
इसे भी पढ़े:- डिनर करने पहुंचे अक्षय कुमार ने बांटे हजारों नए नोट
इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है, जिन्होंने 2013 में इसकी पहली कड़ी का भी निर्देशन किया था। फिल्म में अक्षय के अलावा अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। हुमा ने भी इसकी घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया, “ये देखो ‘जॉली एलएलबी 2’ 10 फरवरी को आ रही है।“
यह 2013 में आई फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ बी का सीक्वल हैं। इस फिल्म में अरशद वारसी और बोमन इरानी, सौरभ शुक्ला और अमृता राव मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे। लेकिन इस फिल्म में अरशद की जगह अक्षय अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।