1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन 2026 इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, महादेव की कृपा से हर काम में मिलेगी सफलता!

सावन 2026 इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, महादेव की कृपा से हर काम में मिलेगी सफलता!

 Published : Jul 12, 2026 01:19 pm IST,  Updated : Jul 12, 2026 01:19 pm IST

भगवान शिव की उपासना का सबसे पवित्र महीना सावन 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। ज्योतिष अनुसार ये महीना वृषभ-कर्क समेत 4 राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

sawan lucky rashi- India TV Hindi
सावन की लकी राशियां Image Source : INDIA TV

हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। इस साल ये महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इस महीने में श्रद्धालु भगवान शिव की विधि विधान पूजा करते हैं और सावन सोमवार के व्रत रखते हैं। साथ ही इस महीने में आने वाली शिवरात्रि का भी विशेष धार्मिक महत्व माना गया है जिसे श्रावण शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इस साल सावन शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। वैसे ज्योतिष अनुसार, 4 ऐसी भाग्यशाली राशियां हैं जिन पर सावन के पूरे महीने भगवान शिव मेहरबान रहने वाले हैं। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सावन का महीना शानदार साबित रहेगा। महादेव आप पर मेहरबान रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। धन से जुड़े मामलों में बेहद सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में भी खुशियों बनी रहेंगी। नौकरी और कारोबार में लाभ प्राप्त करने के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों पर महादेव की विशेष कृपा बरसेगी। लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकता है। मकान या वाहन सुख की प्राप्ति के योग हैं। मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में भी खूब लाभ मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए भी सावन का महीना अत्यंत शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं। अचानक से धन प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है।नौकरी और व्यवसाय से जुड़े मामलों में सुनहरी सफलता मिलेगी। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। महादेव की कृपा से लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होने लगेंगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सावन का महीना बेहद फलदायी साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। कार्यस्थल पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सावन में सोमवार व्रत कब-कब पड़ेंगे?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।