उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में धर्म परिवर्तन कराने और निकाह का दबाव बनाने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुस्लिम दंपति को हिरासत में ले लिया है। मुरादाबाद के थाना मझोला पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक मुस्लिम पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। हिंदू महिला का आरोप है कि मुस्लिम पति-पत्नी सलाउद्दीन और मेहनाज ने उसे घर बुलाकर जबरन निकाह करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया विरोध करने पर उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेने के साथ आरोपी दंपति को हिरासत में ले लिया।
पारिवारिक संबंध के चलते दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर था आना-जाना
मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र की रहने वाली एक हिंदू महिला ने सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाज के खिलाफ पुलिस को एक तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाये हैं। महिला का आरोप है कि सलाउद्दीन के परिवार से उनके करीब तीन वर्ष से पारिवारिक संबंध के चलते दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना-जाना था और त्योहार भी साथ मनाए जाते थे। महिला का आरोप है कि सुल्तान सलाउद्दीन उस पर गलत नजर रखता था लेकिन उसे पहले जानकारी नहीं थी। हिंदू महिला ने अपनी दर्ज शिकायत में बताया कि 6 फरवरी 2026 को सुल्तान सलाउद्दीन की पत्नी मेहनाज बेगम उसे अपने घर बुलाकर ले गई जहां सुल्तान सलाउद्दीन, एक मौलवी और दो अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद थे। वहां उसे जबरन धर्म परिवर्तन कराने और निकाह का प्रयास किया गया। पीड़िता के अनुसार जब उसने निकाह से इनकार किया तो सुल्तान सलाउद्दीन द्वारा उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। उस दौरान उसके साथ अश्लील हरकतें की गई धमकी दी गईं।
आरोपियों ने उसे दोबारा मिलने पर जान पर मारने की दी थी धमकी
हिंदू महिला ने बताया कि बंधक बनाए जाने के बाद वह किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब रही। वहीं इसके बाद आरोपियों ने उसे दोबारा मिलने पर जान पर मारने की धमकी दी थी। महिला की शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मौलाना और अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला ने तहरीर में इन दोनों पर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
(रिपोर्ट - राजीव शर्मा)
ये भी पढ़ें
यूपी के अंबेडकरनगर में ड्रम और दीवार से निकले कोबरा समेत 2 दर्जन से ज्यादा सांप, मचा हड़कंप
कानपुर के होटल में रुके शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, दोनों की मौत