सद्गुरु ने बताया इम्यूनिटी बढ़ाने का आसान तरीका, रोज करें इन 2 चीजों का सेवन
सद्गुरु ने बताया इम्यूनिटी बढ़ाने का आसान तरीका, रोज करें इन 2 चीजों का सेवन
बारिश के मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं जिसका सीधा असर रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है। कमजोर इम्यून सिस्टम से शरीर कई गंभीर बामरियों की चपेट में आता है। ऐसे में सद्गुरु बता रहे हैं कि किन चीजों का सेवन कर आप इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं?
Published : Jul 12, 2026 11:12 am IST, Updated : Jul 12, 2026 11:12 am IST
1/4Image Source : UNSPLASH/ YOUTUEB -@SADGURU
बारिश के मौसम में इम्यूनिटी तेजी से कमजोर होने लगती है। बारिश की वजह से इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं जिसका सीधा असर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है। कमजोर इम्यून सिस्टम से शरीर कई गंभीर बामरियों की चपेट में आता है। ऐसे में ईशा फाउंडेशन के संस्थापक जगदीश जग्गी वासुदेव यानी कि सद्गुरु बता रहे हैं कि इस मौसम में किन दो चीजों का सेवन कर के आप इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं?
2/4Image Source : UNSPLASH
आंवला: सदगुरु कहते हैं कि इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप आंवला का सेवन कर सकते हैं। सिर्फ इसी मौसम में नहीं बल्कि किसी भी मौसम में आंवला सेहत के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन सी से भरपूर यह सुपरफूड रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाता है। एक दिन में दो आंवला का सेवन कर सकते हैं। आप इसका सेवन जूस के रूप में भी कर सकते हैं और कच्चा भी खा सकते हैं।
3/4Image Source : UNSPLASH
गर्म पानी: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए ज़रूरी है कि बारिश के मौसम में आप गुनगुने पानी का सेवन करें। दिन भर में कम से कम चार से पांच गिलास गुनगुना पानी पियें। यह पाचन को बेहतर करने के आलावा शरीर से टॉक्सिन को भी बाहर निकालता है।
4/4Image Source : UNSPLASH
इम्यूनिटी कमजोर होने से सिर्फ सर्दी खांसी का ही सामना नहीं करना पड़ता है बल्कि इसका असर हमारे ओवर ऑल हेल्थ पर भी पड़ता है। कमजोर इम्यून सिस्टम , वायरल, थकान, खराब पाचन, बार-बार संक्रमण जैसी समस्याओं को जन्म देता है। इसलिए इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए अपनी नींद को पूरी करें, तनाव कम लें, विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन करें