Published : Oct 25, 2026 03:15 pm IST, Updated : Oct 25, 2026 03:25 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
आजकल शरीर में सूजन और इंफ्लेमेशन की समस्या देखने को मिलती है। लंबे समय तक रहने वाली सूजन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में पुणे स्थित इनामदार हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि सूजन को नेचुरली कंट्रोल करने के लिए कौन से ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए?
2/5Image Source : UNSPLASH
अदरक का पानी: अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर का सूजन कंट्रोल करने में मददगार हैं। इसे बनाने के लिए एक कप पानी में अदरक के कुछ टुकड़े डालकर उबाल लें और गुनगुना होने पर पिएं।
3/5Image Source : UNSPLASH
ग्रीन टी: ग्रीन टी शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकते हैं जिससे सूजन की समस्या कंट्रोल हो सकती है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में ग्रीन टी पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
आंवला का जूस: विटामिन C से भरपूर आंवला शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इसक जूस बनाने के लिए आप एक आंवला को पीसकर उसमें काला नमक मिलाकर सेवन करें।
5/5Image Source : UNSPLASH
चिया सीड्स: चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।