1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: बॉलीवुड अभिनेत्रियों संग अनबन को लेकर बोले अक्षय कुमार

VIDEO: बॉलीवुड अभिनेत्रियों संग अनबन को लेकर बोले अक्षय कुमार

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ को लेकर चर्चा में बेन हुए हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में वह इंडिया टीवी शो ‘आपकी अदालत’ में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए नजर आए।

akshay kumar- India TV Hindi
akshay kumar

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाडी कहे जाने वाले अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ को लेकर चर्चा में बेन हुए हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में वह इंडिया टीवी शो ‘आपकी अदालत’ में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए नजर आए। यहां अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है।

इसे भी पढ़े:-

वैसे तो इंडस्ट्री में अक्षय के लिए कहा जाता है कि वह दोस्तों के दोस्त हैं। एक वक्त ऐसा था जब अक्षय के उनकी सह-अभिनेत्री के साथ डेटिंग के किस्से सुनने को मिलते थे। लेकिन फिलहाल कुछ वक्त से इसका उल्टा ही हो रहा है। पहले जहां खिलाड़ी कुमार का नाम अभिनेत्रियों साथ रोमांस के लिए जोड़ा जाता था, वहीं अब उनके अपनी को-एक्टरेस के साथ मनमुटाव की खबरें सुर्खियों में छाई रहती हैं।

अक्षय कुमार से जब उनकी सह-अभिनेत्रियों के साथ अनबन को लेकर सवाल किया गया तो, उन्होंने प्रियंका चोपडा, फराह खान और एकता कपूर से अनबन की खबरों को निराधार बताया। अक्षय ने कहा "मैं प्रियंका के साथ 4 फिल्में कर चुका हूं, और अगर मुझे ऑफर मिले तो मैं एक और करने को तैयार हूं। रानी मुखर्जी को छोडकर मैंने तमाम फिमेल एक्टर्स के साथ काम किया है।

रजत शर्मा के शो ‘आपकी अदालत’ में अक्षय कुमार को आप देख सकेंगे शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर। इसका रिपीट टेलीकास्ट रविवार दिन में 10 बजे और रात 10 बजे होगा।

Latest Bollywood News