1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पद्मावती’ के सेट पर हंगामा, भंसाली को मारे थप्पड़

‘पद्मावती’ के सेट पर हंगामा, भंसाली को मारे थप्पड़

 Published : Jan 27, 2017 07:41 pm IST,  Updated : Jan 28, 2017 11:59 am IST

संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान के जयगढ़ जयगढ़ किले में चल रही है। शूटिंग के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया।

bhansali- India TV Hindi
bhansali

जयपुर: बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान के जयगढ़ जयगढ़ किले में चल रही है। शूटिंग के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली उस समय शूटिंग स्थल पर ही मौजूद थे। इस हंगामे में प्रदर्शनकारियों ने भंसाली को थप्पड़ जड़ दिए। दरअसल इस करणी सेना का कहना है कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच कथित रुप से फिल्माए जा रहे लव सीन्स पर उन्होंने आपत्ति जताई है।

इसे भी पढ़े:-

करणी सेना के पदाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार 'पद्मावती' फिल्म के निर्माता इतिहास को तोड़ मरोड़ कर दिखा रहे है। करणी सेना इसका विरोध कर रही है। फिल्म की शूटिंग का विरोध किया गया है। उन्होंने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान संजय लीला भंसाली के सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों की तरफ फायर भी किया। हालांकि पुलिस ने विवाद होने की पुष्टि तो की है लेकिन फायर होने की पुष्टि नहीं की है।

करणी सेना ने भंसाली से मांग की है कि वह फिल्म में से इस तरह से दृश्य को हटाएं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब करणी सेना ने किसी ऐतिहासिक फिल्म को लेकर हंगामा किया है। इससे पहले यह सेना ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की 'जोधा अकबर' को लेकर विरोध कर चुकी है।

फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद कपूर चितौड़ के राजा रतन सिंह रावल के किरदार में दिखेंगे। बता दें कि भंसाली ने हाल ही में फिल्म के सेट पर सुरक्षा बढ़ाई है, ताकि फिल्म दीपिका, शाहिद या रणवीर में से किसी का लुक सामने आए। यहां तक की सेट पर किसी को भी कैमरा या कैमरा फोन ले जाने की भी अनुमति नहीं है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन