1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख की ‘रईस’ और ऋतिक की ‘काबिल’ पर बोले अमिताभ बच्चन

शाहरुख की ‘रईस’ और ऋतिक की ‘काबिल’ पर बोले अमिताभ बच्चन

 Published : Jan 27, 2017 04:28 pm IST,  Updated : Jan 27, 2017 04:30 pm IST

शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई ‘रईस’ और ‘काबिल’ को खूब सराहना हासिल हो रही है। अब महानायक अमिताभ बच्चन ने...

raees- India TV Hindi
raees

मुंबई: शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई ‘रईस’ और ‘काबिल’ को खूब सराहना हासिल हो रही है। अब महानायक अमिताभ बच्चन ने भी दोनों ही फिल्मों को लेकर प्रशंसा की है। अमिताभ ने गुरुवार रात ट्विटर पर शेयर किया कि उन्हें फिल्म 'रईस' में शाहरुख का गुस्से वाला अंदाज पसंद आया। अमिताभ ने लिखा, "बधाई शाहरुख.. 'रईस'.. इसमें आपका गुस्सा पसंद आया।"

इसे भी पढ़े:-

अमिताभ और शाहरुख 'कभी खुशी कभी गम', 'मोहब्बतें' और 'कभी अलविदा न कहना' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। बिग बी ने ऋतिक की 'काबिल' की भी प्रशंसा करते हुए इसे यथार्थपूर्ण फिल्म करार दिया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "'काबिल' यथार्थपूर्ण फिल्म है। बेहद प्यारा, बेहतरी प्रदर्शन, निर्देशक संजय गुप्ता ने बेहद दक्षता के साथ इसका निर्देशन किया है। बधाई!"

राहुल ढोलकिया द्वारा के निर्देशन में बनी 'रईस' गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में शाहरुख नकारात्मक भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं। उनके अलावा इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी मुख्य किरदारों में नजर आ रही हैं। इस फिल्म से माहिरा ने बॉलीवुड में कदम रखा है।

वहीं दूसरी तरफ ऋतिक की ‘काबिल’ एक दृष्टिबाधित प्रेमी जोड़े पर आधारित है। फिल्म में ऋतिक के साथ यामी गौतम मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म में इन दोनों को पहली बार पर्दे पर साथ काम करते हुए देखा जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन