1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन रिलीज होगी मणिरत्नम की 'काटरु वेलियिदई'

इस दिन रिलीज होगी मणिरत्नम की 'काटरु वेलियिदई'

 Published : Jan 27, 2017 03:43 pm IST,  Updated : Jan 27, 2017 03:43 pm IST

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी आगामी तमिल फिल्म की 'काटरु वेलियिदई' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में कार्थी और अदिति राव हैदरी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

katru veliyedai- India TV Hindi
katru veliyedai

चेन्नई: फिल्मकार मणिरत्नम के निर्देशन में बनी आगामी तमिल फिल्म की 'काटरु वेलियिदई' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में कार्थी और अदिति राव हैदरी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को बताया कि इसकी रिलीज डेट की घोषणा करते हुए बताया फिल्म दुनियाभर में 7 अप्रैल को रिलीज होगी। इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कार्थी और अदिति राव हैदरी अभिनीत फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े:-

यह फिल्म बर्फ से ढकी कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी शूटिंग ऊटी और हैदराबाद की कुछ खूबसूरत जगहों पर हुई है। 'काटरु वेलियिदई' की पहली झलकी गुरुवार को जारी की गई थी। इसके तेलुगू संस्करण का शीर्षक 'चेलिया' रखा गया है।

फिल्म में कार्थी एक पायलट की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अदिति एक चिकित्सक का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा श्रद्धा श्रीनाथ, आरजे बालाजी और दिल्ली गणेश जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म के संगीत के बारे में बात की जाए तो इसमें ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने इसमें म्यूजिक दिया है। इसका पहला गाना 2 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन