1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने ‘काबिल’ में ऋतिक को लेकर कही ये बात

करण जौहर ने ‘काबिल’ में ऋतिक को लेकर कही ये बात

 Published : Jan 27, 2017 03:18 pm IST,  Updated : Jan 27, 2017 03:18 pm IST

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘काबिल’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी सराहा जा रहा है। फिल्मी हस्तियां ने भी ‘काबिल’ की तारीफों के पुल बांधे हैं। अब फिल्मकार करण जौहर...

hrithik- India TV Hindi
hrithik

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘काबिल’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी सराहा जा रहा है। फिल्मी हस्तियां ने भी ‘काबिल’ की तारीफों के पुल बांधे हैं। अब फिल्मकार करण जौहर ने 'काबिल' में ऋतिक रोशन के अभिनय की प्रशंसा करते हुए उन्हें 'प्रतिभा का भंडार' करार दिया। करण ने शुक्रवार को ट्विटर पर ऋतिक के अभिनय की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "फिल्मकार के रूप में कहूंगा कि अभिनेता का अभिनय देखना सर्वश्रेष्ठ है। ऋतिक प्रतिभा का भंडार हैं। 'काबिल' में उनका अभिनय शानदार है।" करण और ऋतिक वर्ष 2001 में आई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में साथ काम कर चुके हैं।

काबिल में ऋतिक के साथ यामी गौतम भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म में ये दोनों नेत्रहीन लोगों की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक दृष्टिबाधित जोड़े की प्रेम कहानी है।

इस फिल्म में ऋतिक और यामी पहली बार साथ काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म 25 जनवरी को शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन