1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए निर्देशक के सामने होशियार नहीं बनते अक्षय कुमार

...तो इसलिए निर्देशक के सामने होशियार नहीं बनते अक्षय कुमार

 Published : Jan 27, 2017 05:28 pm IST,  Updated : Jan 27, 2017 05:28 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में वह एक वकील का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय ने अब तक के अपने फिल्म करियर में...

akshay- India TV Hindi
akshay

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में वह एक वकील का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय ने अब तक के अपने फिल्म करियर में नौसेना अधिकारी से लेकर गैंगस्टर की भूमिकाएं निभा चुके हैं। खिलाड़ी कुमार का कहना है कि वह किसी भूमिका के लिए खुद को तैयार करने के बजाय निर्देशक की तैयारी में यकीन करते हैं।

इसे भी पढ़े:-

बुधवार को फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अक्षय ने कहा, "मैं खुद को किसी भूमिका के लिए तैयार नहीं करता। मुझे लगता है कि मेरे निर्देशक मुझसे ज्यादा तैयारी करते हैं। मेरा मानना है कि मैं निर्देशक की तैयारी से मुकाबला नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि वह साल में एक फिल्म कर रहे हैं और मैं एक से ज्यादा फिल्में कर रहा हूं, इसलिए मेरी समझ कहती है कि मुझे सिर्फ निर्देशक की तैयारी के अनुसार, काम करना चाहिए। मैं निर्देशक के सामने खुद को ज्यादा होशियार दिखाने की कोशिश नहीं करता हूं।"

'जॉली एलएलबी-2' में अपनी भूमिका को लेकर अक्षय का कहना है कि निर्देशक सुभाष कपूर के पास सारी केस फाइलें थीं और वह बखूबी जानते थे कि अदालत को कैसे दिखाना है। अक्षय कहते हैं कि लोगों का न्यायपालिका पर से भरोसा नहीं उठा है, लेकिन न्याय मिलने में देरी होने से लोग जरूर निराश हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर महत्वपूर्ण किरदार में हैं। यह 2013 में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी' की सीक्वल है। 'जॉली एलएलबी 2' 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन