1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 10: एविक्शन से नराज रोहन बोले, बानी-मनु नहीं विजेता के लायक

Bigg Boss 10: एविक्शन से नराज रोहन बोले, बानी-मनु नहीं विजेता के लायक

 Published : Jan 27, 2017 06:11 pm IST,  Updated : Jan 27, 2017 06:11 pm IST

‘बिग बॉस’ का 10वां सीजन ग्रांड फिनाले से केवल एक दिन ही दूर रह गया है। शो में अब केवल 4 कंटेस्टेंट बानी, लोपामुद्रा राउत, मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी ही रह गए हैं। मंगलवार को टीवी अभिनेता रोहन मेहरा शो...

rohan- India TV Hindi
rohan

मुंबई: कलर्स चैनल का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 10वां सीजन ग्रांड फिनाले से केवल एक दिन ही दूर रह गया है। शो में अब केवल 4 कंटेस्टेंट बानी, लोपामुद्रा राउत, मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी ही रह गए हैं। मंगलवार को टीवी अभिनेता रोहन मेहरा शो से बाहर हो चुके हैं। सलमान खान की मेजबानी वाले शो ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर आने के बाद रोहन महसूस करते हैं कि उनके सह प्रतिस्पर्धी बानी और मनु पंजाबी इस लोकप्रिय रियलिटी शो के विजेता बनने के लायक नहीं हैं।

इसे भी पढ़े:-

जब रोहन से पूछा गया कि उनके हिसाब से किसे जीतना चाहिए तो उन्होंने कहा, “मनवीर गुर्जर और लोपामुद्रा निश्चित ही शो में रहने के पात्र हैं। मैं नहीं समझता कि मनु और बानी विजेता बनने के लिए पर्याप्त रूप से पात्र हैं। कुछ और ऐसे प्रतिस्पर्धी थे जो इस फिनाले में रहने के पात्र थे। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के स्टार रोहन महसूस करते हैं कि यह शो कुछ लोगों के प्रति पक्षपातपूर्ण है। वैसे रोहन फिनाले के इतने करीब आ जाने के बाद बीच में ही बाहर हो जाने से काफी निराश हैं।

शो में रोहन का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। वह शो से कई खट्टी-मिठी यादें लेकर बाहर निकले हैं। ‘बिग बॉस’ में आने के बाद दर्शकों के बीच उनकी छवि में काफी बदलाव आया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन