लंदन: आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर खबर आ रही है कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर बिना वैध वीजा के यात्रा करने के लिए रोक लिया गया। लेकिन अब खबर खंडन किया गया है। खबर आई है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। अभिनेता अक्षय कुमार को हीथ्रो हवाईअड्डे पर कुछ देर इंतजार करना पड़ा क्योंकि ब्रिटिश आव्रजन अधिकारी उनके कनाडाई पासपोर्ट के संबंध में जानकारी जुटा रहे थे।
इसे भी पढ़े:- ...तो इसलिए अक्षय को अपना गुरु मानते हैं जॉन
अक्षय अपनी आगामी फिल्म 'रुस्तम' की शूटिंग के लिए कल मुंबई से लंदन पहुंचे थे, लेकिन हवाईअड्डे पर उन्हें करीब डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। दरअसल अधिकारी ब्रिटेन में प्रवेश के लिए कनाडाई नागरिकों के लिए आवश्यक एंट्री की जांच कर रहे थे।
अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने कहा, ऐसा दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार को रोका गया था, जो बिल्कुल गलत है। उन्हें बस कुछ देरी हुई थी, जिसके लिए आव्रजन विभाग ने माफी मांगी और उनका दिन सामान्य रहा। कनाडा के नागरिक अक्षय कुमार को पर्यटन या व्यवसाय हेतु 90 दिन की ब्रिटेन यात्रा के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। इस संबंध में ब्रिटेन के गृह मंत्रालय से बयान के लिए अनुरोध भी किया गया था। अनुरोध अभी लंबित है।
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रुस्तम की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह नौसेनिक अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ इल्याना डिक्रूज मुख्य भूमिका में दिखेंगी।
Latest Bollywood News