1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए अक्षय को अपना गुरु मानते हैं जॉन

...तो इसलिए अक्षय को अपना गुरु मानते हैं जॉन

 Published : Mar 21, 2016 07:17 pm IST,  Updated : Mar 22, 2016 11:06 am IST

अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी को दर्शकों से हमेशा ही सराहना हासिल हुई है। ये दोनों साथ में 'गरम मसाला', 'हाउसफुल 2', 'देसी ब्वॉयज' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता जॉन और अक्षय रियल लाइफ में भी काफी अच्छे दोस्त हैं।

akshay- India TV Hindi
akshay

मुंबई: अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी को दर्शकों से हमेशा ही सराहना हासिल हुई है। ये दोनों साथ में 'गरम मसाला', 'हाउसफुल 2', 'देसी ब्वॉयज' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता जॉन और अक्षय रियल लाइफ में भी काफी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में जॉन अब्राहम ने माना है कि उनके सहकर्मी अक्षय कुमार उनसे ज्यादा सफल अभिनेता मानते हैं। जॉन ने एक टेलीविजन कार्यक्रम 'यार मेरा सुपरस्टार' के दौरान बताया "अक्षय का फिल्मी करियर बहुत प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने दम पर यह मुकाम बनाया है। वह फिल्म उद्योग में साल 1990 के दशक के शुरुआती वर्षो में आए थे और मैं साल 2003 में आया हूं। वह मुझसे कहीं अधिक सफल अभिनेता हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।" जॉन ने कहा कि उन्होंने अक्षय से हास्य शैली सीखी है।

इसे भी पढ़े:- जॉन अब्राहम ने माना अक्षय हैं उनके 'गुरु'

उन्होंने बताया, "हमने साथ में तीन फिल्में की हैं। मुझे कॉमेडी करना पसंद है और मैंने जितनी भी कॉमेडी सीखी है। वह उनकी बदौलत है। इसलिए मैं उन्हें 'गुरुजी' बुलाता हूं।" इससे पहले जॉन, अक्षय को अपने गुरु जी का दर्जा भी दे चुके हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले ट्विटर पर कोलाज बनाकर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अक्षय के साथ नजर आ रहे थे।

'यार मेरा सुपरस्टार' का यह एपिसोड मंगलवार को प्रसारित किया जाएगा। जॉन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी हैंडसम' के प्रचार में व्यस्त हैं। निशिकांच कामत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉन के साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'रुस्तम' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कुछ समय पहले ही में उनकी फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था जिसमें वह एक नौसेनिक अधिकारी के अवतार में नजर आ रहे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन