भारतीय घरों में दाल के बिना खाना पूरा नहीं होता है। आमतौर पर घरों में रोजाना अरहर की दाल, चने की दाल और मूंग की दाल बनती है। लेकिन आज हम आपके लिए स्पेशल दाल की रेसिपी लेकर आए हैं। आज हम आपके लिए सहजन की दाल की स्वाद से भरपूर रेसिपी लाए हैं। स्वाद के साथ यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसे बनाना बेहद आसान होता है। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं
सहजन की दाल बनाने के लिए सामग्री
तीन सहजन की फलियां, तूर दाल एक कप, तीन हरी मिर्च, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, पानी ज़रूरत के अनुसार, एक इंच अदरक का टुकड़, एक टमाटर, दो चम्मच घी, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच जीरा, आधा इंच दालचीनी, दो लाल मिर्च, आधा चम्मच मेथी का बीज, चुटकी भर हींग, दस बारह कड़ी पत्ता, नमक स्वाद अनुसार, हल्दी पाउडर, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया
कैसे बनाएं सहजन की दाल?
-
ड्रमस्टिक्स को छीलने के बाद, उन्हें मीडियम साइज़ के टुकड़ों में काट लें। अब भीगी हुई अरहर की दाल को धो लें (दाल को एक घंटे तक भिगोकर रखें) और प्रेशर कुकर में डालें, साथ में कटी हुई ड्रमस्टिक, कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक और पानी डालें।
-
अब इसे ढककर तेज़ आँच पर 1 सीटी आने तक पकाएँ, फिर आँच को मीडियम-धीमा करके 7-8 मिनट या 2-3 और सीटी आने तक पकाएँ।तब तक, हरी मिर्च और अदरक को मोटा-मोटा काट लें और उन्हें ओखली में डाल दें। दरदरा पीस लें।
-
जब दाल पक जाए तब ढक्कन खोलें और ड्रमस्टिक को बाहर निकालकर मिक्सर जार में डालें, थोड़ा पानी डालें और बारीक पीस लें। इसे छानकर वापस दाल में डाल दें, सारे लकड़ी जैसे रेशेदार हिस्से छलनी में ही रह जाएँगे जबकि ड्रमस्टिक का सारा स्वाद दाल में चला जाएगा। सब कुछ मिलाने के लिए दाल को अच्छी तरह फेंट लें।
-
अब तड़का दें और घी गरम कर उसमें राई, जीरा, दालचीनी, मेथी दाना, हींग, करी पत्ता और अदरक मिर्च का पेस्ट डालें। जब ये सुनहगारा हो जाये तब उसमें टमाटर डालें और तब तक पकाएँ जब तक टमाटर नरम न हो जाएँ। फिर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा गर्म पानी डालें। तड़के को दाल में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। ताज़ा हरा धनिया डालकर इसे अच्छी तरह मिलाएँ, और हमारी ड्रमस्टिक दाल तैयार है।