शूटिंग के बिजी शेड्यूल में भी एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और स्किन केयर का पूरा ख्याल रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने लैक्मे फैशन वीक में वैसलीन के लिए रैंप वॉक किया और अपने ग्लैमरस लुक के सभी का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस की ब्यूटी और फिटनेस के लाखों लोग दीवाने हैं। जेनिफर अपने स्टाइल, मेकअप, फिटनेस और स्किन केयर रुटीन के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं। रैंप वॉक के बाद भी उन्होंने बताया कि किस तरह से वो अपनी स्किन को माॉइस्चराइज रखती हैं और अपने स्किन केयर रुटीन में किन चीजों को जरूर शामिल करती हैं।
जेनिफर विंगेट का स्किन केयर रुटीन
एक्ट्रेस ने बताया कि वो हमेशा अपने बैग में लिप बाम, मॉइस्चराइज़र, स्किन टिंट रखती है जिससे वो झटपट टच-अप कर पाती है। इन चीजों को वो हमेशा अपने पास रखती हैं। अगर जल्दी में तरोताज़ा और दमकता हुआ दिखना है तो इसके लिए वो शीट मास्क लगाना पसंद करती हैं। तैयार होने से पहले थोड़ी एक्स्ट्रा स्किन केयर करते हुए त्वचा को हाइड्रेटेड और अच्छी तरह से मॉइस्चराइज़्ड रखती हैं। जिससे उनके चेहरे पर दिनभर चमक बनी रहती है। उन्होंने बताया, अगर मैं शाम की पार्टी के लिए तैयार हो रही हूं तो पूरे शरीर पर एक कॉइन जितना शिमर लगाने से ही शाइन आ जाती है।
जेनिफर विंगेट का फैशन
फैशन में एक्ट्रेस हमेशा कॉन्फिडेंट आउटफिट चुनती हैं। जेनिफर से मुताबिक स्टाइल का मतलब सिर्फ ट्रेंड्स को फॉलो करना या लेटेस्ट डिज़ाइन पहनना नहीं है, बल्कि जो भी आप पहनें उसमें कंफर्टेबल और कॉन्फिडेंट महसूस करना भी है। आप जो भी पहन रहे हैं उसे लेकर पूरी तरह से कॉन्फिडेंट रहें। एक्ट्रेस अपने वॉर्डरोब में स्टाइलिश, कंफर्टेबल और सही फुटवियर का अच्छा कलेक्शन रखती हैं। उन्होंने बताया, कि ड्रेस भले ही गलत हो लेकिन जूते हमेशा सही होने चाहिए।
आपको बता दें जेनिफर विंगेट की एक्टिंग के अलावा उनके ग्लैमरस लुक की भी काफी चर्चा होती है। उनकी ब्यूटी के लाखों दीवाने हैं। एक्ट्रेस रैंप पर अपना जलवा बिखेरती नजर आती हैं। जेनिफर ने अब तक कई टीवी शोज में शानदार काम किया है। हाल में वो वेब सीरीज में नजर आई थीं।