त्वचा को स्वस्थ, जवान और लंबे समय तक चमकदार बनाए रखना है तो रात में ये 3 स्टेप स्किन केयर रुटीन जरूर फॉलो करें। इससे आपकी बेजान त्वचा रिपेयर होगी और नेचुरल ग्लो आने लगेगा।
Published : Jul 29, 2026 12:20 pm IST, Updated : Jul 29, 2026 12:20 pm IST
1/5Image Source : India Tv
दिनभर धूप, धूल और प्रदूषण से त्वचा बेजान होने लगती है। ऐसे में रात में स्किन को रिपेयर करने के लिए आपको 3 स्टेप बेसिक स्किन केयर रुटीन जरूर फॉलो करना चाहिए। इससे समय से पहले आने वाली झुर्रियों, मुहासों और डलनेस को कम किया जा सकता है।
2/5Image Source : Magnific
रात में चेहरा अच्छी तरह से धोकर सोना चाहिए। अगर आपकी बहुत ज्यादा ऑयली स्किन है तो डबल क्लेंजिंग करें। क्योंकि ऐसे लोगों के लिए सिर्फ फेस वॉश करना ही काफी नहीं है। मेकअप, सनस्क्रीन, पसीना और प्रदूषण त्वचा के अंदर पोर्स में जमा हो जाता है। इन्हें साफ करने के लिए डबल क्लेंज करना जरूरी हो जाता है।
3/5Image Source : Magnific
साफ त्वचा के बाद बारी आती है उसे हाइड्रेड करने की, इसके लिए चेहरे पर कोई अच्छा टोनर और सीरम लगाएं। इससे त्वचा की नमी लॉक हो जाती है और आपकी स्किन की खोई हुई चमक धीरे-धीरे वापस आने लगती है।
4/5Image Source : Magnific
त्वचा को मॉइश्चराइज करना स्किनकेयर का आखिरी और सबसे अहम हिस्सा है। आप चेहरे पर कोई अच्छा मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें। इससे स्किन पर लगाई सारी चीजें लॉक हो जाती हैं। मॉइश्चराइजर में पेपटाइड्स या सेरेमाइड्स हों तो ये त्वचा के नेचुरल बैरियर को मजबूत करता है। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है।
5/5Image Source : Magnific
अगर आप मॉइश्चराइजर नहीं लगाना चाहते हैं तो किसी अच्छी नाइट क्रीम, एंटी एजिंग क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा रिपेयर होगी और एजिंग भी कम होगी। झुर्रियां और झाईं भी कम होंगी।