यूरोप के कुछ हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। यह दिखाने के लिए एक शख्स ने काफी अनूठे तरीके को अपनाया। नीदरलैंड का एक ऐसा ही Video इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति चिलचिलाती गर्मी का इस्तेमाल करते हुए खुले में अंडा पकाने की कोशिश कर रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है और कई लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या यह प्रयोग वास्तविक था या पैन को पहले से गर्म किया गया था।
क्या धूप से पक सकता है अंडा ?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nathanzwart नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में शख्स कमरे की खिड़की खोलकर बाहर फुटपाथ का तापमान नापता है। तापमान नापने के बाद वह धूप से तपती सतह पर सावधानी से एक फ्राइंग पैन रखता है। फिर पैन में अच्छी मात्रा में तेल डालकर उसमें एक अंडा फोड़ता है। कैमरा चालू रहते हुए, अंडा धीरे-धीरे पकने लगता है। कुछ मिनट इंतजार करने के बाद, नाथन उसे पलट देता है और दूसरी तरफ भी पकने देता है। वीडियो के अंत तक अंडा पूरी तरह से पका हुआ दिखाई देता है, जिससे पता चलता है कि तेज आंच ने ही यह कमाल किया होगा। वीडियो पर लिखा है, "नीदरलैंड में तापमान 40 डिग्री से अधिक है, इसलिए मैं अंडा तलने की कोशिश कर रहा हूं।"
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
कई दर्शकों को यह प्रयोग मनोरंजक लगा, वहीं कुछ अन्य लोगों ने सवाल उठाया कि क्या केवल मौसम के कारण ही अंडा पक सकता था। एक यूजर ने मजाक में कहा, 'चार लोगों के लिए चिकन करी बनाने में भी मैं इतना तेल इस्तेमाल नहीं करता, यार।'
दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'आपके तेल में थोड़ा सा अंडा मिला हुआ है।'
तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'आपने स्विमिंग पूल में जो तेल डाला था, उससे मेरा ध्यान भटक गया।'
चौथे यूजर ने लिखा कि, 'सड़क पर किसी के ऊपर उस पलटने से अचानक गर्म तेल गिर जाएगा।'
पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'असंभव। जनता को धोखा दिया गया है। तेल का Boiling point लगभग 200 डिग्री सेल्सियस होता है। पैन को पहले ही चूल्हे पर गर्म किया गया था।'
छठे यूजर ने लिखा कि, 'पैन पहले से गरम किया हुआ था। इस तरह अंडा तलने के लिए चालीस डिग्री तापमान पर्याप्त नहीं हो सकता।'
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'ब्राजील में यह बहुत आम बात है।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
गन्ने के जूस वाले ने ठेले पर लिखे ऐसे Rate, सूझबूझ देखकर यूजर्स बोले- 'हमें इनसे MBA सीखना पड़ेगा'