1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉन अब्राहम ने माना अक्षय हैं उनके 'गुरु'

जॉन अब्राहम ने माना अक्षय हैं उनके 'गुरु'

 Published : Mar 14, 2016 03:33 pm IST,  Updated : Mar 14, 2016 03:35 pm IST

जॉन अब्राहम ने अक्षय कुमार को अपने 'गुरुजी' का दर्जा दिया है। जॉन ने ट्विटर पर अक्षय के साथ अपनी तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया।

akshay- India TV Hindi
akshay

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की जोड़ी हमेशा से ही दर्शकों की फेवरेट जोड़ी में से एक रही है। ये दोनों जब भी किसी फिल्म में साथ अभिनय करते हुए दिखें हैं इन्हें दर्शकों ने सराहा ही है। ये दोनों साथ में 'गरम मसाला', 'देसी बॉयज' और 'हाउसफुल 2' जैसी बेहतरीन फिल्मों में धमाल मचा चुके हैं। हाल ही में जॉन अब्राहम ने अक्षय कुमार को अपने 'गुरुजी' का दर्जा दिया है। जॉन ने ट्विटर पर अक्षय के साथ अपनी तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया। उन्होंने इसके साथ लिखा, "मेरे गुरुजी हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं। आपको प्यार अक्षय कुमार।" जॉन के ट्वीट के जवाब में अक्षय ने कहा, "जॉन अब्राहम, भाई तुम्हें भी प्यार।" खबरों की मानें तो ये दोनों जल्द ही 'दोस्ताना 2' और 'हेराफेरी 3' में अभिनय करते हुए नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े:- अक्षय ने ज्वॉइन किया नेवी, करेंगे देश की रक्षा !

जॉन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी हैंडसम' के प्रचार में व्यस्त हैं। निशिकांच कामत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉन के साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

akshay
akshay

जॉन अब्राहम तथा सुनीर खेतरपाल द्वारा निर्मित और जे ए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और अजूर एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में काफी एक्शन सीक्वेंस दर्शाए गए हैं। फिल्म की शूटिंग गोवा, मुंबई और पुणे में की गई है।

वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'रुस्तम' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था जिसमें वह एक नौसेनिक अधिकारी के अवतार में नजर आ रहे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन