1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय ने ज्वॉइन किया नेवी, करेंगे देश की रक्षा !

अक्षय ने ज्वॉइन किया नेवी, करेंगे देश की रक्षा !

 Published : Feb 25, 2016 11:40 am IST,  Updated : Feb 25, 2016 11:50 am IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लगातार अपने प्रशंसकों को एक बढ़कर से एक बेहतरीन फिल्में दे रहे हैं। इस साल की शुरुआत में ही वह अपने फैंस के लिए 'एयरलिफ्ट' जैसी बेहतरीन फिल्म लेकर आए।

akshay- India TV Hindi
akshay

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लगातार अपने प्रशंसकों को एक बढ़कर से एक बेहतरीन फिल्में दे रहे हैं। इस साल की शुरुआत में ही वह अपने फैंस के लिए 'एयरलिफ्ट' जैसी बेहतरीन फिल्म लेकर आए। उनकी इस फिल्म को दर्शकों से खूब सरहाना भी हासिल हुई। अब एक बार फिर से अक्षय अपनी एक और फिल्म के साथ तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'रुस्तम' का पहला लुक अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया है जिसमें वह एक नौसेनिक अधिकारी के अवतार में नजर आ रहे हैं। अक्षय ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा, "सजा धजा ऑफिस, परिवार के लिए समर्पित, अपने सम्मान की लड़ाई लड़ता हुआ, नाम? रुस्तम। जानिए इसकी कहानी 12 अगस्त को।" अक्षय इस पोस्टर में रौब से सीना ताने खड़े हुए और उनकी वर्दी पर मैडल्स लगे हुए नजर आ रहे हैं। एक बार फिर वह इस फिल्म में मूंछों के साथ दिख रहे हैं।

akshay
akshay

इसे भी पढ़े:- ‘एयरलिफ्ट’ हुई 100 करोड़ के क्लब में शामिल

टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रुस्तम' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जिसमें उनके साथ इल्याना डिक्रूज मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

akshay
akshay

अक्षय के इस लुक को देखकर इसी बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह भी एक देशभक्ति फिल्म ही है। अक्षय कुमार की पिछली दिनों आई बेबी, गब्बर इज बैक, हॉलीडे और एयरलिफ्ट जैसी फिल्मों को देखकर उन्हे नए दौर का भारत कुमार कहा जाने लगा हैं। इनसे पहले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को भारत कुमार कहा गया था जो अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए काफी मशहूर थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन