जुलाई 29 तारीख से शुरू होने वाला सप्ताह कुछ राशियों के प्रेम जीवन में बेहद अच्छे बदलाव ला सकता है। इस सप्ताह का अंत 5 जुलाई को होगा और शुक्र ग्रह भी इस हफ्ते में राशि बदलेंगे। आइए विस्तार से जान लेते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक लव राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत मिलजुली रहेगी लेकिन सप्ताह अंत में शुक्र के आपके पंचम भाव में जाने से आपको बेहद अच्छे बदलाव प्रेम जीवन में देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी।
वृषभ राशि
इस हफ्ते आपके राशि के स्वामी शुक्र आप पर मेहरबान रहेंगे। बेहद सुखद बदलाव आपके प्रेम जीवन में आ सकते हैं। कुछ सिंगल लोग मिंगल कर सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। कुछ लोग साथी के साथ रोमांटिक जगह घूमने निकल सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित होगा। आप अपनी मीठी वाणी से पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। द्वितीय भाव में शुक्र का गोचर प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव लाने वाला साबित होगा।
सिंह राशि
सप्ताह की शुरुआत में भले ही पार्टनर से थोड़ी दूरी हो लेकिन 4 जुलाई को शुक्र के आपकी राशि में गोचर के बाद प्रेम जीवन की गाड़ी पटरी पर आएगी। रोमांटिक क्षण पार्टनर के साथ बिता सकते हैं।
कन्या राशि
आपको इस सप्ताह प्रेम जीवन में सतर्कता बरतनी होगी। किसी तीसरे की वजह से प्रेम जीवन में परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है।
तुला राशि
आपके लाभ भाव में चंद्रमा का गोचर आपके प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव लाने वाला होगा। रिश्ते में आयी कड़वाहट दूर हो सकती है।
वृश्चिक राशि
लव लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपने पार्टनर के साथ संतुलन बिठाने के जो प्रयास किए हैं वो इस सप्ताह में सफल हो सकते हैं।
धनु राशि
भाग्य का इस हफ्ते धनु वालों को साथ मिलेगा। कुछ लोग लव पार्टनर के साथ शादी करने का विचार बना सकते हैं, पार्टनर की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के योग हैं।
मकर राशि
मकर वालों को इस हफ्ते पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करना होगा। छोटी सी बात भी अलगाव का कारण बन सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का प्रेम जीवन सुखद रहेगा। इसके साथ ही विवाहित जीवन में भी इस राशि के जातकों को अच्छे परिवर्तन दखने को मिल सकते हैं।
मीन राशि
इस हफ्ते छोटी-मोटी नोकझोंक पार्टनर के साथ ही सकती है लेकिन इसका कोई बुरा प्रभाव आपके प्रेम जीवन पर देखने को नहीं मिलेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
चंद्रबल देखकर करेंगे किसी भी काम की शुरुआत तो सफल होने की बढ़ेगी संभावना, जान लें देखने की विधि