आजकल लोग स्किन और हेयर की केयर अच्छी तरह से करने लगे हैं। स्किन और हेयर की देखभाल के लिए लोग कई स्टेप्स वाले रूटीन को फॉलो करते हैं लेकिन इसके बाद भी कई बार समस्या जस की तस बनी रहती है। तो कई स्टेप्स वाले स्किनकेयर रूटीन और महंगे कॉस्मेटिक ट्रेंड्स से भरी इस दुनिया में, आपके किचन में मिलने ऑयल आपकी स्किन और हेयर दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। सोनिया नारंग ने 22 जून को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर यह बताया कि स्किन और हेयर के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट खरीदने के बजाय, आप बादाम के तेल का इस्तेमाल करें। उन्होंने समझाया कि कैसे यह तेल स्किन को मॉइस्चराइज़ करता है, चमक बढ़ाने में मदद करता है और बालों को हेल्दी बनाता है?
कई गुणों से भरपूर है बादाम का तेल
सोनिया के अनुसार, बादाम के तेल में ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन और बालों को पोषण देने, मुलायम बनाने और उनकी सुरक्षा करने में बेहद मदद करते हैं। इस तेल के असरदार होने का राज़ इसमें मौजूद भरपूर पोषक तत्व हैं, खासकर इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की ज़्यादा मात्रा। इसमें सबसे ज़्यादा विटामिन E होता है, जो त्वचा और बालों की चमक के लिए ज़रूरी है।
बादाम के तेल से मिलते हैं कौन से फायदे?
-
ड्राई स्किन को करता है मॉइस्चराइज़: बादाम का तेल ड्राई स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है। दरअसल, इसमें विटामिन ई और फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाता है जो स्किन को गहराई से नरिश करता है। साथ ही यह तेल स्किन की नेचुरल चमक को लौटा है और स्ट्रेच मार्क्स को भी दूर करने में सहायक है। बादाम का तेल त्वचा में आसानी से अवशोषित होकर दाग धब्बे की समस्या को कंट्रोल करता है।
-
होंठ बनते हैं सॉफ्ट: बादाम का तेल लिप्स को सॉफ्ट और मुलायम बनाता है. इसमें मौजूद विटामिन ई और ओमेगा थ्री फैटी एसिड लिप्स की स्किन को गहराई से नरिश करता है
-
बालों को बनाता है जड़ से मजबूत: बादाम का तेल बालों को जड़ से पोषक देकर उन्हें मजबूत बनाता है। दरअसल इस तेल में मौजूद विटामिन ई, मैग्नीशियम और फैटी एसिड बालों के फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं जिससे हेयर फॉल की समस्या कंट्रोल होती है। इस तेल से स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे रूखापन दूर होता है और नेचुरली आराम मिलता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।