1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. क्या खाने पीने से स्किन में बढ़ेगा कोलेजन? डॉक्टर Hansa Yogendra से जानें बढ़ती उम्र में भी त्वचा कैसे रहेगी जवां?

क्या खाने पीने से स्किन में बढ़ेगा कोलेजन? डॉक्टर Hansa Yogendra से जानें बढ़ती उम्र में भी त्वचा कैसे रहेगी जवां?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jun 17, 2026 05:14 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 05:17 pm IST

अगर आपकी त्वचा पर एजिंग हावी होने लगी है तो उसे कंट्रोल करने के लिए आपके शरीर में कोलेजन का होना बहुत ज़रूरी है। डॉक्टर हंसा बता रही हैं कि आप अपने शरीर में नेचुरली कोलेजन कैसे बढ़ाएं?

नैचुरली कोलेजन बढ़ाने वाले फ़ूड- India TV Hindi
नैचुरली कोलेजन बढ़ाने वाले फ़ूड Image Source : UNSPLAHS

त्वचा की ज़्यादातर समस्याएं जैसे झुर्रियां, फाइन लाइन, ढीली त्वचा और एजिंग के लक्षण अक्सर कोलेजन की कमी से होती है। बता दें, कोलेजन एक प्रोटीन है जो हमारे त्वचा को लचीलापन प्रदान करता है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ साथ यह प्रोटीन कम होने लगता है जिससे त्वचा पर झुर्रियां और एजिंग नज़र आने लगती है। डॉक्टर हंसा योगेंद्र कहती है कि अगर आप अपनी डाइट और स्किन केयर रूटीन में इन कुछ चीजों को शामिल करेंगे तो इससे न केवल उम्र बढ़ने की प्रक्रिया स्लो होगी बल्कि शरीर में कोलेजन भी नेचुरली बढ़ेगा 

डाइट में करें इन चीजों को शामिल

शरीर में कोलेजन को बढ़ाने के लिए ज़रूरी है कि अपनी डाइट अच्छी करें। आप अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर आंवला, संतरा, स्टॉबेरी, शिमला मिर्च, ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके अलावा आप नारियल पानी भी अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। यह न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखता है बल्कि यह स्किन को सॉफ्ट और मुलायम बनाता है। साथ ही यह शरीर से टॉक्सिन भी निकालता है। शरीर के वेस्टेज को बाहर निकालकर यह स्किन को नेचुरली डिटॉक्स करता है। इसके अलावा आप तरबूज, संतरा, खरबजू जैसे पानी वाले फलों का खूब सेवन करें।

विटामिन सी सीरम का रोज करें इस्तेमाल

शरीर में कोलेजन बनाने के लिए विटामिन सी की ज़रूरत होती है। विटामिन सी में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को नुकसान होने से बचाता है। इसलिए आप स्किन केयर में विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल करें। एक कप एलोवेरा जेल में एक चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच विटामिन ई ऑयल को आपस में अच्छी तरह मिलाएं और एक एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें। बता दें, आप इस प्राकृतिक विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल एक हफ्ते तक कर सकते हैं।

यूवी किरणों से करें बचाव

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन लम्बे समय तक हेल्दी रहे और चेहरे पर और झुर्रियों पर का प्रभाव न पड़े तो सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से अपना बचाव करें। सूरज की यूवी रेज कोलेजन के टूटने का मुख्य कारण है। इसलिए रोजाना अपने चेहरे पर एसीएफ 50 का सनस्क्रीन लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि सूरज की किरणे डायरेक्ट आपके चेहरे पर न पड़े इसलिए धूप में चश्मा और हैट पहनकर निकलें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल