एक ओर जहां लोग हीरा, पन्ना की ज्वेलरी को लेकर दीवाने हो रही हैं वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी गोल्ड ज्वेलरी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। यामी गौतम ने अपनी शादी में सिर्फ सोने के गहने पहने थे, जो उनकी खूबसूरती में देसी टच के साथ चार-चांद लगा रहे थे। यामी गौतम अपनी गोल्ड ज्वेलरी को रिपीट करने में भी संकोच नहीं करतीं। उनके पास बेहद खूबसूरत हिमाचली नथ से लेकर कश्मीरी देझूर तक का स्पेशल कलेक्शन है। अगर आप भी ट्रेडिशनल और एवरग्रीन लुक चाहते हैं तो इस तरह की गोल्ड ज्वेलरी को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं।
यामी गौतम की गोल्ड ज्वेलरी
यामी गौतम की ज्वेलरी की बात हो तो सबसे पहले उनका ब्राइडल लुक सामने आता है। लाल साड़ी के साथ उन्होंने बेहद खूबसूरत और परंपरागत सोने के गहने पहने थे। जिसमें एक बड़ा गोल मांगटीका और हिमाचली नथ वाला उनका लुक था। गले में सोने का हार और कानों में उससे मैचिंग ईयररिंग, हाथ में सोने के कड़े और एक बड़ी सी सोने की अंगूठी में यामी साक्षात देवी जैसी लग रही थीं।
चांद बालियों पर आ जाएगा दिल
दिवाली पूजा में यामी गौतम ने ब्लू सूट के साथ कानों में बड़ी-बड़ी गोल्ड की चांद बाली पहनी हैं। इसके साथ हाथ में शादी वाले सोने के कड़े पहने हैं। सादगी भरा यामी गौतम का ये लुक बेहद हसीन लग रहा है। आप भी इस तरह के ईयररिंग किसी सूट या साड़ी पर पहन सकती हैं।
चांदी की पालय और बिछुए भी पहने
सेलेब्स से अलग यामी गौतम ने अपनी शादी में सभी रीति-रिवाजों को पूरे नियम के साथ फॉलो किया था। शादी के समय उनकी बहन एक रस्म निभा रही हैं जिसमें यामी गौतम ने खूबसूरत लेयर वाली पायल पहनी हैं और उंगली में चांदी के बिछुए पहने हैं। यामी ने यहां लाल मोतियों वाली परंपरागत नथ भी पहनी है।
कश्मीरी देझूर में लगती है स्टाइलिश
यामी गौतम के पास कश्मीरी देझूर का अच्छा कलेक्शन है। जिसमें वो कई अलग-अलग तरह के डिजाइन पहने दिख जाती हैं। सूट के साथ देझूर बेहद स्टाइलिश लगते हैं। आप इस तरह के गोल्ड देझूर खरीद सकती हैं, जो आपको सबसे अलग लुक देंगे।
पारंपरिक गहना है देझूर
देझूर इन दिनों काफी फैशन में हैं। इसमें एक बड़ी चेन जैसी लटकी होती है जिसमें नीचे कोई खास पैटर्न वाला डिजाइन बना होता है। कश्मीरी पंडित समुदाय में इसे पारंपरिक और पवित्र कान के लटकन के रूप में माना जाता है। शादी के बाद महिलाएं इसे पहनती हैं और ये मंगलसूत्र या सिंदूर की तरह सुहाग का प्रतीक माना जाता है।