1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मालिक के बेटे के आते ही मुझसे मांग लिया इस्तीफा..' ऑफिस पर नेपोटिज्म का आरोप लगाकर भड़का शख्स

'मालिक के बेटे के आते ही मुझसे मांग लिया इस्तीफा..' ऑफिस पर नेपोटिज्म का आरोप लगाकर भड़का शख्स

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jun 28, 2026 10:47 am IST,  Updated : Jun 28, 2026 10:47 am IST

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया है कि, 'मालिक के बेटे के ऑफिस आते ही मुझसे इस्तीफा मांग लिया गया।'

nepotism in office, office nepotism viral post, viral post- India TV Hindi
शख्स से मांग गया इस्तीफा। Image Source : PEXELS

बेंगलुरु में शिफ्ट होने के कुछ ही समय बाद जॉ खो देने वाले एक युवा कर्मचारी की रेडिट पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इसमें उसने दावा किया है कि मालिक के बेटे के कंपनी में शामिल होने के बाद उसे इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। शख्स ने ऑफिस पर नेपोटिज्म का आरोप लगाया। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद नौकरी की सुरक्षा और पारिवारिक व्यवसायों में काम करने के जोखिमों पर बहस छेड़ दी है।

रेडिट पर शेयर की पोस्ट 

रेडिट पर r/IndianWorkplace पेज पर @NotTheAbhi नामक हैंडल से इस पोस्ट को शेयर किया गया। कर्मचारी ने बताया कि कई महीनों की बेरोजगारी के बाद उन्हें हाल ही में नौकरी मिली थी। नई शुरुआत की उम्मीद में, वे अपने होमटाउन से बेंगलुरु अपने खर्च पर शिफ्ट हो गए, यह सोचकर कि यह अवसर उन्हें बहुत जरूरी स्थिरता प्रदान करेगा। हालांकि, नौकरी शुरू करने के कुछ ही हफ्तों के भीतर, उनका दावा है कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा गया। कर्मचारी के अनुसार, उन्हें जल्द ही पता चला कि यह संगठन एक पारिवारिक व्यवसाय था। बताया जाता है कि मालिक के बेटे के कंपनी में शामिल होने और कर्मचारी की भूमिका से मिलती-जुलती जिम्मेदारियां संभालने के बाद स्थिति बदल गईं। रेडिट पर अपनी आपबीती साझा करते हुए कर्मचारी ने लिखा, 'नेपोटिज्म के कारण नौकरी से निकाल दिया गया। समझ नहीं आ रहा क्या करूं। हाल ही में मुझे एक कंपनी में नौकरी मिली थी। मैं अपने खर्च पर अपने होमटाउन से बेंगलुरु आया था। ज्वाइन करने के बाद मुझे पता चला कि यह एक स्थानीय पारिवारिक कंपनी है।'  

nepotism in office, office nepotism viral post, viral post
Image Source : REDDIT/@NOTTHEABHIरेडिट पोस्ट वायरल।

दो महीने पहले शामिल हुआ मालिक का बेटा  

शख्स ने दावा किया कि, मालिक का बेटा करीब दो हफ्ते पहले कंपनी में शामिल हुआ था और मैंने देखा कि वह लगभग मेरी ही तरह की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। आज मुझे इस्तीफा देने को कहा गया। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं। महीनों की बेरोजगारी के बाद मुझे यह नौकरी मिली थी और अब ये सब।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस पोस्ट को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई रेडिट यूजर्स ने प्रोत्साहन के साथ और करियर सलाह प्रदान की। एक यूजर ने लिखा कि, 'बेंगलुरु मत छोड़ो। यहीं रहो, उम्मीद है तुम्हें अपने होम टाउन जाने से कहीं पहले नई नौकरी मिल जाएगी। इस बीच, संबंधित लोगों से संपर्क बनाए रखो और अपने क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट करते रहो।' 

दूसरे ने लिखा कि, 'लगातार नौकरी की तलाश करें और आपको निश्चित रूप से एक नौकरी मिल जाएगी, और संभवतः वह आपकी पिछली नौकरी से कहीं बेहतर होगी। शुभकामनाएं।'
कई अन्य लोगों ने भी इसी तरह की भावनाएं व्यक्त कीं और बताया कि बेंगलुरु का बड़ा रोजगार बाजार उनके होम टाउन लौटने की तुलना में बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान कर सकता है। कई यूजर्स ने कर्मचारी को नेटवर्किंग पर ध्यान केंद्रित करने, अपने कौशल को बेहतर बनाने और इस झटके को अस्थायी मानने की सलाह भी दी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
'₹85 लाख सैलरी मगर सेविंग केवल ₹1 लाख,' बेंगलुरु के शख्स की पोस्ट पर ​छिड़ी बहस, बजट को लेकर आए ऐसे रिएक्शन

जॉब से निकाले गए सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुपरमार्केट खोली, LinkedIn पोस्ट में कहा- 'रोज 50 हजार की बिक्री हो रही'
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।