1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. 'VIDEO देख नहीं पा रहा', पंचकूला में बच्ची पर हमले को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बयान; बोले- सख्त कार्रवाई होगी

'VIDEO देख नहीं पा रहा', पंचकूला में बच्ची पर हमले को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बयान; बोले- सख्त कार्रवाई होगी

 Written By: Amar Deep
 Published : Oct 31, 2026 02:11 pm IST,  Updated : Oct 31, 2026 02:11 pm IST

पंचकूला के सरकारी स्कूल में केजी की छात्रा पर हमले का मामला सामने आया। इस मामले में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा ने कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा।- India TV Hindi
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा। Image Source : REPORTER INPUT

पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में बच्ची पर बर्बर हमले का मामला सामने आया है। इस मामले में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा का बयान भी सामने आ गया है। इस मामले में सरकार ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें छात्र द्वारा बच्ची के ऊपर ईंट से बर्बर तरीके से हमला करते हुए देखा जा सकता है। घटना का बाद से मामले की जांच की जा रही है।

तीसरी कक्षा के छात्र ने किया हमला

दरअसल, पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केजी कक्षा की छात्रा के साथ तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। इस गंभीर मामले में हरियाणा सरकार ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। कमेटी पूरे मामले की जांच कर जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रही है। 

लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है, जो जल्द अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले में जिम्मेदारी तय कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

"देखिए, जैसे ही यह मामला मेरे संज्ञान में आया और मैंने इस video को भी देखा है। सही बात यह है कि देख भी नहीं पा रहे हैं। मैंने तुरंत आला अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस पर एक Headquarter level की कमेटी गठित की जाए। वह गठित हो गई है और उस पर तुरंत आज शाम तक या कल सुबह तक उसकी report आ जाएगी। आगामी कार्रवाई इस report आने के बाद ही होगी और इसमें जिनकी भी लापरवाही है,वह किसी भी सूरत में बख्शने योग्य नहीं है। उन पर कड़ी कार्रवाई जरूर होगी।"- महिपाल ढांढा, शिक्षा मंत्री, हरियाणा

(इनपुट- उमंग)

यह भी पढ़ें-

क्या जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस से बगावत करने वाले हैं विधायक, 17 MLAs ने की प्राइवेट बैठक; पार्टी ने दी सफाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।