1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. पंचकूला के स्कूल में तीसरी क्लास का छात्र हुआ हिंसक, KG की स्पेशल चाइल्ड बच्ची पर पत्थर-गमले से हमला, हालत गंभीर

पंचकूला के स्कूल में तीसरी क्लास का छात्र हुआ हिंसक, KG की स्पेशल चाइल्ड बच्ची पर पत्थर-गमले से हमला, हालत गंभीर

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 31, 2026 06:47 am IST,  Updated : Oct 31, 2026 08:07 am IST

हरियाणा के पंचकूला में एक स्कूल की KG की स्पेशल चाइल्ड बच्ची पर जानलेवा हमला हुआ है। ये हमला एक तीसरी क्लास के छात्र ने किया है। बच्ची पर पत्थर और गमले से हमला किया गया। बच्ची जब बेहोश हो गई, उसके बाद भी उस पर पत्थर से हमला किया गया।

Panchkula- India TV Hindi
बच्ची पर जानलेवा हमला Image Source : REPORTER INPUT

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल के अंदर एक तीसरी क्लास के छात्र ने KG की स्पेशल चाइल्ड बच्ची को पत्थरों और गमले से बुरी तरह पीटा है। इस घटना में बच्ची बेहोश हो गई, उसके बावजूद हमलावर बच्चा, पत्थर से हमला करता रहा। इसके बाद बच्ची को काफी देर तक घसीटा गया। बच्ची को गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पंचकूला के एक स्कूल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल परिसर के अंदर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने KG क्लास की एक स्पेशल चाइल्ड बच्ची पर बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी बच्चे ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया और इसके बाद गमला उठाकर उसे चोटें पहुंचाईं। मिली जानकारी के अनुसार, हमला यहीं नहीं रुका। 

आरोपी बच्चा घायल बच्ची को काफी देर तक घसीटता रहा। 

बताया जा रहा है कि बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी उस पर पत्थरों से हमला किया जाता रहा। स्कूल परिसर में हुई इस घटना के बाद बच्ची को आनन-फानन में सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

बच्ची की हालत गंभीर

फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कूल पहुंची पुलिस हमले की वजह खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे। 
पुलिस स्कूल प्रबंधन से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। 

वहीं, हमला करने वाले बच्चे के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किन परिस्थितियों में इतनी छोटी उम्र के बच्चे ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। स्कूल के अंदर हुई इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इससे पहले गुरुग्राम में एक युवक ने लिव-इन पार्टनर को पीट-पीटकर मार डाला था, डंडे, पाइप और बेलन से किया था हमला। (रिपोर्ट- उमंग विजय सेरोन)

ये भी पढ़ें-

हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलर पर रॉड से हमला, दिनदहाड़े बेटे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।