अक्षय कुमार 2.0 के बाद शंकर के साथ इंडियन 2 में भी काम कर सकते हैं।
Image Source : INSTAGRAMAkshay Kumar
अक्षय कुमार, शंकर के 2.0 में क्रोमैन बनकर 29 नवंबर को लोगों का मनोरंजन करेंगे। फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर को देखकर इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। खबरों की मानें तो अक्षय, शंकर के साथ 'इंडियन 2' में भी काम करेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय और शंकर की बॉन्डिंग बहुत अच्छी हो गई है। 'इंडियन 2' में कमल हासन लीड रोल में हैं। उनके साथ अक्षय भी नजर आ सकते हैं।
'इंडियन 2' एक पॉलिटिकल ड्रामा है। हालांकि फिल्म में अक्षय होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 2.0 को प्रोड्यूस करने वाले लाइका प्रोडक्शन्स ही 'इंडियन 2' को भी प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म के लिए अभी लीड एक्ट्रेस फाइनल नहीं हुई है।
इसके पहले खबर आई थी कि 'इंडियन 2' में अजय दवगन नजर आएंगे। अब लगता है कि अक्षय ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है।
फिल्म में तमिल स्टार सिम्बू पुलिस के रोल में नजर आ सकते हैं।
अक्षय की लास्ट रिलीज फिल्म 'गोल्ड' है। 2.0 के अलावा वह 'केसरी' और 'हाउसफुल 4' में भी नजर आएंगे।