मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का वैक्स स्टच्यू आज सिंगापुर में रिवील किया गया, इस मौके पर अनुष्का खुद पहुंची थीं। यह स्टेच्यू देखने में इतना रियल है कि दो मिनट तक आप भी कन्फ्यूज हो जाएंगे कि इसमें से रियल अनुष्का शर्मा कौन हैं। इस स्टेच्यू की खास बात यह भी है कि यह बात भी कर सकती है। यह पहला ऐसा वैक्स स्टेच्यू है जिससे आप इंट्रैक्शन कर सकेंगे। तरण आदर्श ने ट्वीट करके तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें अनुष्का अपने स्टेच्यू के साथ नजर आ रही हैं।
Related Stories
इस स्टेच्यू में अनुष्का शर्मा ग्रे सिल्वर गाउन में नजर आ रही हैं, उनके हाथ में एक फोन है जिससे वह सेल्फी ले रही हैं। गले में एक नेकलेस और कान में इयररिंग्स पहनी इस अनुष्का को देखकर आपको लगेगा ही नहीं कि यह कोई पुतला है।
मैडम तुसाद म्यूजियम में ऐसे लोगों का स्टेच्यू लगाया जाता है जो मशहूर होते हैं और समाज के लिए अपना योगदान देते हैं। अनुष्का की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और यही देखते हुए मैडम तुसाद ने यह निर्णय लिया है।
अगर सिंगापुर के मैडम तुसाद की बात की जाए तो यहां क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लेविस हैमिलटन और ओपरा विन्फ्रे जैसी हस्तियों के स्टेच्यू हैं। तो अगर आप सिंगापुर विजिट करने का प्लान बना रहे हैं तो मैडम तुसाद म्यूजियम जरूर जाइएगा, वहां अनुष्का के साथ सेल्फी लीजिएगा और उनसे बात करने का लुत्फ भी उठाइएगा।
Also Read:
दीपिका-रणवीर की शादी में मेहमानों को मिला एक खास तोहफा
जानिए रणवीर और दीपिका में से कौन है ज्यादा अमीर?
बॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।