1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' जापान में होगी रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' जापान में होगी रिलीज

सारागढ़ी की ऐतिहासिक लड़ाई पर बनी अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' जापान में अगस्त में रिलीज होगी। 

<p>केसरी</p>- India TV Hindi
Image Source : केसरी

मुंबई: सारागढ़ी की ऐतिहासिक लड़ाई पर बनी अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' जापान में अगस्त में रिलीज होगी। अक्षय ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। सोमवार को अक्षय ने पोस्ट किया, "'केसरी' अब तक लड़ी गई सबसे साहसिक लड़ाइयों में से एक पर बनी फिल्म : 10,000 आक्रमणकारियों के खिलाफ 21 साहसी सैनिक, 16 अगस्त, 2019 को जापान पर जीत हासिल करने के लिए तैयार हैं।"

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी हैं।

जी स्टूडियो इंटरनेशनल ने फिल्म को दुनियाभर के 55 क्षेत्रों में रिलीज करने की जिम्मेदारी ली है, फिलहाल वह जापान में फिल्म को रिलीज करने की तैयारी में है। 'पैडमैन' के बाद अक्षय की यह दूसरी फिल्म है जो इस क्षेत्र में रिलीज होगी।

Also Read:

Box Office Collection Kabir Singh Day 3: शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने लगाई बॉक्स ऑफिस पर आग

रणबीर कपूर की 'फैमिली फोटो' में मुस्कुराती दिखीं आलिया, जानिए मां सोनी राजदान ने क्या कहा

बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का फ्लैट, इन स्टार्स के घर की कीमत हैरान करने वाले

Latest Bollywood News

Related Video