Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का फ्लैट, इन स्टार्स के घर की कीमत हैरान करने वाले

बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का फ्लैट, इन स्टार्स के घर की कीमत हैरान करने वाले

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jun 24, 2019 03:13 pm IST, Updated : Jun 24, 2019 03:13 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मुंबई में एक शानदार अपार्टमेंट लिया है।

तमन्ना भाटिया- India TV Hindi
तमन्ना भाटिया

मुंबई: बाहुबली फेम तमन्ना भाटिया ने मुंबई में एक शानदार घर खरीदा है। तमन्ना भाटिया ने ये घर 4.56 करोड़ रुपये में बिल्डर समीर भोजवानी से खरीदा है। ये डील पिछले महीने ही फाइनल हुई थी। तमन्ना ने रजिस्ट्रेशन के लिए ही 99 लाख की स्टाम्प ड्यूटी दी है। तमन्ना भाटिया ने जो घर खरीदा है वो जुहू-वर्सोवा के लिंक रोड में बना है। तमन्ना ने जो घर लिया है वो 14वें फ्लोर पर है। यहां तमन्ना को दो कारों की पार्किंग भी मिली है। तमन्ना इतना महंगा घर लेने के बाद अब 2 करोड़ और देकर घर का इंटीरियर भी करवाएंगी। सिर्फ तमन्ना भाटिया ही नहीं बॉलीवुड में तमाम ऐसे सिलिब्रिटीज हैं जो महंगे महंगे घरों में रहते हैं। इस लिस्ट में दीपिका से लेकर प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर तक का नाम है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल यूं तो विदेश में बसी हैं। लेकिन मुंबई में भी प्रियंका चोपड़ा का एक शानदार घर है। इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा

साल 2016 में अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग मिलकर मुंबई में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा था। 7171 स्कवायर में बने इस अपार्टमेंट की कीमत 34 करोड़ रुपये है।

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर

बॉलीवुड के कबीर सिंह शाहिद कपूर ने हाल ही में वर्ली में डबल ड्यूप्लेक्स खरीदा है। शाहिद कपूर ने 55 करोड़ के इस ड्यूप्लेक्स के लिए 3 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का मुंबई में शानदार फ्लैद है। प्रभादेवी के Beaumonde Towers में बने इस फ्लैट की कीमत 40 करोड़ रुपये है।

सुशांत सिंह राजपूत 

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से अलग होने के बाद मलाड में 20 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम

एक्टर जॉन अब्राहम मुंबई में एक सी-फेसिंग फ्लैट लिया है। 60 करोड़ रुपये का ये घर पांच हजार स्कवायर फीट में बना है।

रणबीर कपूर की 'फैमिली फोटो' में मुस्कुराती दिखीं आलिया, जानिए मां सोनी राजदान ने क्या कहा

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने लगाई बॉक्स ऑफिस पर आग

 ये क्या अपने पापा कार्तिक से मिलने उदयपुर के लिए निकल गए कायरव

Latest Bollywood News

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement