1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली 3' के बनने के सवाल पर तमन्ना भाटिया ने दिया ये जवाब

'बाहुबली 3' के बनने के सवाल पर तमन्ना भाटिया ने दिया ये जवाब

 Published : Jun 14, 2019 05:07 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 05:07 pm IST

तमन्ना भाटिया ने 'बाहुबली 3' के बनने को लेकर एक खुलासा किया है। बाहुबली में तमन्ना प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आ चुकी हैं।

Tamannah Bhatia- India TV Hindi
Tamannah Bhatia

बाहुबली साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म है जिसके दो पार्ट्स आ चुके हैं और सभी को फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार है। सुपरहिट फिल्म बाहुबली का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया(Tamannah Bhatia) ने हमेशा बाहुबली के तीसरे पार्ट के बारे में पूछा जाता है। फिल्म में तमन्ना साउथ एक्टर प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। फिल्म के तीसरे भाग के बारे में तमन्ना ने बातचीत की है।

बॉलीवुड लाइफ से बातचीत के दौरान तमन्ना ने 'बाहुबली 3' के बारे में पूछा गया। जिसका जवाब देते हुए तमन्ना ने कहा- मुझसे हर बार यह सवाल पूछा जाता है कि बाहुबली का तीसरा पार्ट कब बन रहा है। पर मैं आपको बता दूं इस फिल्म का तीसरा पार्ट कभी नहीं बनेगा और अगर कभी बना भी तो उसे सिर्फ एसएस राजामौली बना सकते हैं।

आपको बता दें बाहुबली के दो पार्ट बन चुके हैं। दोनों ही भाग में प्रभास अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर बहुत अच्छा बिजनेस किया था। यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्म थी।

आज ही तमन्ना भाटिया की फिल्म 'खामोशी' रिलीज हुई है। फिल्म में तमन्ना के साथ प्रभुदेवा नजर आए हैं। इस फिल्म में तमन्ना एक मूक और बधिर लड़की के किरदार को निभा रही हैं। पहले यह फिल्म 31 मई को रिलीज होने जा रही थी फिर इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया था।

Also Read:

बिग बॉस फेम साहिल खान ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की शिकायत, शेयर की थी अश्लील फोटो

वरुण धवन के करीब है हिप हॉप डांस स्टाइल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन