1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन के करीब है हिप हॉप डांस स्टाइल

वरुण धवन के करीब है हिप हॉप डांस स्टाइल

 Published : Jun 14, 2019 11:58 am IST,  Updated : Jun 14, 2019 11:58 am IST

हिप हॉप डांस स्टाइल हमेशा वरुण धवन को बेहद पसंद है। यह उनके बहुत करीब है।

Varun dhawan- India TV Hindi
Varun dhawan Image Source : INSTAGRAM

फिल्म 'एबीसीडी 2' के अभिनेता वरुण धवन(Varun Dhawan) का कहना है कि हिप-हॉप एक ऐसी नृत्य शैली है, जो उनके बहुत करीब है।ब्रीजर विविड शफल के सीजन 3 में ब्रीजर एंड ओनली मंच लाउडर (ओएमएल) डांस फ्लोर पर धूम मचाने के लिए तैयार है। नाइजी और एमसी अल्ताफ जैसे हिप-हॉप कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ, वरुण ने बुधवार को यहां हिप-हॉप नृत्य प्रतियोगिता का आधिकारिक शुभारंभ किया।

'स्ट्रीट डांसर' फिल्म की चर्चा करते हुए वरुण ने कहा, "हिप-हॉप हमेशा से मेरे करीब रहा है और ये कलाकार 'स्ट्रीट डांसर' जैसी फिल्मों के जरिए इसके प्रति मेरे प्यार को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रेरित करते हैं।"

प्रतियोगिता का आयोजन शिलांग, दिल्ली, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, बैंकॉक, भोपाल, इंदौर और मुंबई में किया जाएगा।

इस मंच की एक खासियत ये भी है कि वार्षिक ब्रीजर विविड संगीत वीडियो में वरुण के साथ शो के विजेता और हिप-हॉप के कुछ चर्चित नाम शामिल होंगे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

बिग बॉस फेम साहिल खान ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की शिकायत, शेयर की थी अश्लील फोटो

दिशा पाटनी ने 27वें जन्मदिन पर खुद को दिया ये खास गिफ्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन