1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पाटनी ने 27वें जन्मदिन पर खुद को दिया ये खास गिफ्ट

दिशा पाटनी ने 27वें जन्मदिन पर खुद को दिया ये खास गिफ्ट

 Published : Jun 14, 2019 10:29 am IST,  Updated : Jun 14, 2019 11:41 am IST

दिशा पाटनी ने खुद को अपने 27वें जन्मदिन पर एक खास गिफ्ट दिया है। यह खास गिफ्ट उनके परिवार का एक सदस्य बन गया है।

Disha Patani- India TV Hindi
Disha Patani Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी(Disha Patani) ने 13 जून को अपना 27वां जन्मदिन मनाया है। दिशा इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'भारत' की वजह से  हर जगह छाई हुई हैं। भारत में वह सलमान खान के अपोजित नजर आई हैं। दिशा ने अपने 27वें जन्मदिन पर खुद को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने खुद को एक प्यारी सी किटी दी है। दिशा के परिवार ने भी घर में इस नए सदस्य का स्वागत किया है। दिशा ने अपनी किटी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

दिशा ने अपनी किटी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- परिवार में तुम्हारा स्वागत है किटी। सिर्फ ये ही नहीं दिशा ने अपनी किटी के साथ खेलते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो लगाई थी।

दिशा के यह पोस्ट शेयर करते ही कमेंट्स की लाइन लग गई थी। सभी दिशा को बर्थ डे विश करने के साथ बिल्ली को कॉम्प्लीमेंट दे रहे थे। टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने दिशा के पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा- Yaaaaaaayyyyyy keety!!

दिशा के बर्थ डे पर टाइगर श्रॉफ ने उनके साथ डांस करते हुए पुरानी वीडियो शेयर की थी। उस वीडियो में दोनों अपने पहले साथ में गाने बेफ्रिके की डांस रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं। टाइगर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थ डे डी।

दिशा पाटनी का अपने बर्थ डे सेलिब्रेशन का कोई प्लान नहीं था। मगर यह जरुर बताया कि वह अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग' के लिए बर्थ डे वाले दिन काम करेंगी। फिल्म में दिशा के साथ अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आने वाले हैं। दिशा ने बताया था कि वह बर्थ डे वाले दिन अपने दोस्तों के साथ डिनर पर जाएंगी और फैमिली के साथ मस्ती करेंगी।

Also Read:

सलमान खान की हीरोइन स्नेहा उलाल का हुआ ब्रेकअप, बॉयफ्रेंड अवि मित्तल से हुईं अलग?

Kirron Kher Birthday: अनुपम खेर संग ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी, 'देवदास' ने बदला करियर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन